{"_id":"6aac4c534e75d053a60cd9a1","slug":"leopard-spotted-near-udaipur-khurd-protest-held-over-failure-to-install-a-cageleopard-spotted-near-udaipur-khurd-protest-held-over-failure-to-install-a-cage-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-169044-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: उदयपुर खुर्द के पास दिखा तेंदुआ, पिंजरा न लगाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: उदयपुर खुर्द के पास दिखा तेंदुआ, पिंजरा न लगाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव उदयपुर खुर्द में कुत्ते का पीछा करते हुए गांव की आबादी के समीप तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ देखकर लोगों ने शोर किया। तब तेंदुआ फिर खेतों की ओर चला गया। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा न लगाए जाने के विरोध में एकत्र हुए लोगों ने प्रदर्शन किया। सूचना के बाद शाम तक वन कर्मी नहीं पहुंचे। सामाजिक वानिकी के रेंजर सोवरन लाल ने बताया कि सूचना पर टीम भेजी गई है। संवाद
खेत में तेंदुआ होने की सूचना से खलबली
पीलीभीत। क्षेत्र के गांव पिपरिया भजा में बृहस्पतिवार सुबह गन्ने के खेत में तेंदुआ देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में खलबली रही। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने खेत में जांच-पड़ताल की। इस दौरान बंदर के बच्चे का शव मिला। वन विभाग के कर्मियों ने बताया कि बंदर के बच्चे पर किसी अन्य जानवर के हमले की आशंका है। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि टीमें निगरानी कर रही हैं। संवाद