{"_id":"6aad5a6ede3006b88305c70d","slug":"video-congress-members-staged-a-protest-against-charges-on-upi-payments-and-courted-arrest-in-pilibhit-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: यूपीआई भुगतान पर शुल्क के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, दी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: यूपीआई भुगतान पर शुल्क के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, दी गिरफ्तारी
पीलीभीत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन यूपीआई भुगतान व्यवस्था में प्रस्तावित नए शुल्क ढांचे के विरोध में था। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर 2100 रुपये का उपहार भाजपा के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के माध्यम से भेजना चाहते थे। इससे पहले ही पुलिस ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नए प्रावधानों के तहत 2000 रुपये से अधिक के चिन्हित डिजिटल लेनदेन पर व्यापारियों से मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लिया जाना है। इससे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तारी से डरने वाले नहीं हैं। जब तक यूपीआई पर बढ़ाए गए शुल्क को वापस नहीं लिया जाता, तब तक कांग्रेस सड़क से सदन तक विरोध जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार, एआईसीसी सदस्य ईश्वर दयाल पासवान, पीसीसी सदस्य यूसुफ मलिक, अनवर अनीस, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा गंगवार व मुनेंद्र सक्सेना, जिला महासचिव नागेश पाठक, जिला प्रवक्ता हेमंत मिश्रा एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश कुमार सिंह मौर्य, प्रदीप मौर्य, आशु पटेल और मंडल अध्यक्ष सुखपाल समेत कई कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।