फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Relief on the Haldwani route; one more bus to run.

Pilibhit News: हल्द्वानी मार्ग पर राहत, चलेगी एक और बस

Fri, 18 Sep 2026 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Relief on the Haldwani route; one more bus to run.
पीलीभीत। बीसलपुर से हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। इस मार्ग पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने एक और बस चलाने की तैयारी की है। अभी बीसलपुर से हल्द्वानी मार्ग पर एक बस का संचालन किया जा रहा है। इसमें पहले की अपेक्षा यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मार्ग पर अतिरिक्त बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

बीसलपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग हल्द्वानी और रास्ते में पड़ने वाले कस्बों के लिए आवागमन करते हैं। वर्तमान में एक ही बस संचालित होने के कारण यात्रियों का दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बीसलपुर से सुबह नौ बजे जाने वाली बस पर करीब 65 से 70 प्रतिशत लोड आ रहा है, जिससे विभाग को इनकम भी अच्छी हो रही है। खासकर सुबह और अन्य व्यस्त समय में यात्रियों को बस के लिए इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने इस मार्ग पर एक और बस चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक अतिरिक्त बस के संचालन से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बस संचालन की समय-सारिणी को लेकर विभागीय स्तर पर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही अतिरिक्त बस का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

एआरएएम विपुल पाराशर ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए एक अन्य बस चलाए जाने की कवायद की जा रही है। अफसरों के निर्देश के बाद बस का संचालन शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed