Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Pilibhit News
›
Pilibhit Cow protection group members apprehended a cattle owner who was taking a cow to be sold he is accused of beating the animal
{"_id":"6a4fc97c5e9655078e044a48","slug":"video-pilibhit-cow-protection-group-members-apprehended-a-cattle-owner-who-was-taking-a-cow-to-be-sold-he-is-accused-of-beating-the-animal-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने गाय बेचने ले जा रहे पशुपालक को पकड़ा पशु को पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने गाय बेचने ले जा रहे पशुपालक को पकड़ा पशु को पीटने का आरोप
पीलीभीत के पूरनपुर में गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने गाय को बेचने जा रहे गांव मनहरिया के गोपाल को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसका साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
गोरक्षा जिला प्रमुख शिवम भदौरिया का आरोप है कि पशुपालक गाय को पीटते हुए ले जा रहा था। गांव बंजरिया के अध्यक्ष सूरज ठाकुर ने आरोपी को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि सूरज को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संरक्षित पशु और आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को आरोपी सौंप दिया गया। गांव बंजरिया के सूरज ठाकुर की तहरीर पर पुलिस ने गोपाल और उसके साथी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ विधि भूषण मौर्य के अनुसार आरोपों की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।