{"_id":"6aac4be77e6f6bda1f031b90","slug":"case-registered-for-misconduct-towards-the-eo-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-169029-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ईओ से अभद्रता के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ईओ से अभद्रता के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
अवैध दुकानें लगाने से रोकने पर गाली देने का लगाया आरोप
पीलीभीत। रामस्वरूप पार्क में अवैध रूप से दुकानें लगाने और वसूली को लेकर नगर पालिका परिषद और व्यापारियों के बीच हुए विवाद में अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ईओ ने व्यापारी सुभाष वासु उर्फ दादा पुत्र ख्योराज और उसके साथियों पर गाली-गलौज, अभद्रता करने और गला काटने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले से संबंधित वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, नगर पालिका की ओर से रामस्वरूप पार्क में अवैध दुकानें लगाने वाले लोगों को रोका गया था। आरोप है कि इसके बाद सुभाष वासु और उसके साथियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से ईओ के खिलाफ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। ईओ ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद