Live
DUSU Election 2026 Live: डूसू चुनाव के लिए मतदान जारी, श्याम लाल कॉलेज के बाहर नारेबाजी, सड़क पर लगा जाम
DUSU Election 2026 Voting Live Updates: दिल्ली विश्वविद्यालय के मॉर्निंग कॉलेजों में सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। नॉर्थ कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जवानों को सभी कॉलेजों में तैनात किया गया है। वहीं ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।
लाइव अपडेट
कॉलेजों के बाहर सड़कों पर खुलेआम चुनावी पर्चे फेंके
डूसू चुनाव में मुद्रित प्रचार सामग्री पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद परिसर और मुख्य सड़कों पर खुलेआम पर्चे फैले हुए थे। कुछ बच्चे इन फैले हुए पर्चों को समेटते हुए दिखे। वे इन्हें बेचकर चंद पैसे इकट्ठा कर अपनी दैनिक जिंदगी में खुशी तलाश रहे थे।छात्रों ने बताया किसे चुनेंगे इस बार
छात्रों ने पीजी, महिला सुरक्षा और फीस जैसे अलग-अलग मुद्दों को लेकर वोट दिया। श्याम लाल कॉलेज में पहली बार वोट देने आए युवकों ने कई खूबियों को देखते हुए अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दिया। एबीवीपी और एनएसयूआई के समर्थक साउथ कैंपस में मौजूद थे। मतदान के दौरान परिसर के बाहर भी नारेबाजी की गई।श्याम लाल कॉलेज के बाहर नारेबाजी, जाम लगा
श्याम लाल कॉलेज में मतदान के कारण जीटी रोड पर बैरिकेडिंग से जाम और मार्ग परिवर्तन हुआ। पुलिस अधिकारियों ने वोटिंग के दौरान छात्रों की भीड़ पर काबू पाया। पूर्वी दिल्ली स्थित श्याम लाल कॉलेज के बाहर नारेबाजी के दौरान पुलिस और नारे लगाने वालों के बीच विवाद हुआ।राजधानी कॉलेज पहुंचे आशीष सूद
परिसर में खुलेआम कागजी प्रचार
डीयू के कॉलेजों में हो रहा मतदान
चुनाव में प्रिंटेड कैंपेन मटेरियल पर है बैन
डूसू चुनाव में प्रिंटेड कैंपेन मटेरियल प्रतिबंधित है। फिर भी कैंपस में खुलेआम पेपर प्रचार चल रहा है। कैंपस के साथ मुख्य सड़क भी पम्पलेट से भरी नजर आ रही है।कॉलेजों में कड़ी सुरक्षा, पहचान पत्र अनिवार्य
सभी कॉलेजों के दोनों तरफ व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, जहां बैरिकेड लगाकर छात्रों को पहचान पत्र देखकर ही प्रवेश दिया जा रहा है।
वीर चतरथ का दावा, एनएसयूआई 4-0 से जीतेगी
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है। मतगणना 19 सितंबर को होगी। एनएसयूआई के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार वीर चतरथ ने कहा कि उनके मुख्य मुद्दे छात्रावास और मेट्रो रियायती पास हैं। वे इस बार कॉलेज-विशिष्ट मुद्दों को भी प्रमुखता से उठा रहे हैं। चतरथ ने दावा किया कि जेन-जी एनएसयूआई के साथ है, जिसका प्रमाण ढाई महीने पहले शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से मिला था। उन्होंने विश्वास जताया कि एनएसयूआई यह चुनाव 4-0 से जीतेगी।
#WATCH | Delhi | Voting for the Delhi University Student Union (DUSU) Elections 2026 begins; counting of votes on September 19.
— ANI (@ANI) September 18, 2026
NSUI candidate, Vir Chatrath, contesting for the Vice President post, says, "Our issues are very clear and highly student-oriented—student-centric. Our… pic.twitter.com/8fCZsItTtd
आर्यन मान बोले- एबीवीपी छात्रावास और पीजी मुद्दों पर लड़ रही चुनाव
दिल्ली विश्वविद्यालय में चल रहे डूसू चुनावों पर डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने कहा है कि विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) छात्रावास और पीजी के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय में 2300 बिस्तर वाला महिला छात्रावास खुल रहा है। दिल्ली सरकार ने 10,000 छात्रों के लिए छात्रावास की बात भी कही है। हमारी मांग है कि विश्वविद्यालय में किराया नियंत्रण अधिनियम लागू हो और नए छात्रावास खोले जाएं। बाहर से आने वाले छात्रों के लिए छात्रावास बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि बाहरी लोग यहां आकर दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को परेशान करते हैं। मान ने विश्वास जताया कि विद्यार्थी परिषद 4-0 से जीत हासिल करेगी, क्योंकि जेन-जेड में राष्ट्रवाद की भावना है और वे एबीवीपी का समर्थन करते हैं।#WATCH | Delhi | On the ongoing DUSU elections, DUSU President Aryan Maan says, "Vidyarthi Parishad (ABVP) will fight on issues of hostels and PGs. A 2300-bed women's hostel is opening in Delhi University. Delhi government has also spoken about a hostel for 10,000 students. Our… pic.twitter.com/izFzJ0l3qL
— ANI (@ANI) September 18, 2026