{"_id":"6a4f783f3df1043fb501a7c0","slug":"video-sirmaur-congress-legal-cell-demands-fir-against-advocate-over-cm-comment-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: मुख्यमंत्री पर कथित अभद्र टिप्पणी, कांग्रेस लीगल सेल ने अधिवक्ता के खिलाफ एफआईआर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: मुख्यमंत्री पर कथित अभद्र टिप्पणी, कांग्रेस लीगल सेल ने अधिवक्ता के खिलाफ एफआईआर की मांग
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में जिला सिरमौर कांग्रेस लीगल सेल ने कड़ा रुख अपनाया है। लीगल सेल के मुख्य संयोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र पाल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
शिकायत में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ता विनय शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र पाल ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों की आलोचना करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन सार्वजनिक मंच पर अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज में कानून और संविधान के प्रति सम्मान का प्रतीक होता है, इसलिए उससे जिम्मेदार और मर्यादित आचरण की अपेक्षा की जाती है।
उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिवक्ता सार्वजनिक मंच पर मर्यादा का उल्लंघन करता है, तो इससे पूरे विधिक पेशे की गरिमा प्रभावित होती है। इसलिए मामले में निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
इस दौरान शकील अहमद, करण चौहान, वसीम खान, अंशुल खान, विपिन ठाकुर और संजय थापा सहित अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।