{"_id":"6a4f6ea825a91fec730d2179","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4482455-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जांजगीर चांपा: दो बाइक में आमने सामने भिड़ंत, 17 वर्षीय भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांजगीर चांपा: दो बाइक में आमने सामने भिड़ंत, 17 वर्षीय भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम चोरिया में दो बाइक में आमने - सामने जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में बाइक सवार चाचा -भतीजे को गंभीर चोट आई,जिसमें 17 वर्षीय भतीजे मनोज धनवार की मौत हुई है वही रमेश लाल धनवार गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका जिला अस्पताल जांजगीर में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना सरगांव थाना क्षेत्र की है।
घायल रमेश लाल धनवार ने बताया कि वह अपने पारिवारिक भतीजे मनोज धनवार के साथ बाइक से बम्हनीडीह रिश्तेदार के यहां घूमने गए थे। जिसके बाद वापस अपने गांव चोरिया जा रहे थे इस बीच गांव के गेट के पास ही सामने से आ रही बाइक से टक्कर हुई है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए चांपा के BDM अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृतक घोषित किया है। वही रमेश लाल के पैर और चेहरे में गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार के लिए भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। चांपा पुलिस ने मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आगे की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।