{"_id":"6ae701bc3f4c664e870eb2c9","slug":"crocodile-reaches-populated-area-in-pilibhit-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: आबादी के पास पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में मची अफरातफरी; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: आबादी के पास पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में मची अफरातफरी; देखें वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:39 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर गौटिया में रविवार को आबादी के नजदीक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने गांव के पास मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना तत्काल वन विभाग को दी। इस पर रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर हटाया। इसके बाद घेराबंदी कर मगरमच्छ को जाल में फंसाकर काबू किया। मगरमच्छ के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
नदी में छोड़ा गया मगरमच्छ
मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर दिग्विजय सिंह ने बताया कि रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे आबादी क्षेत्र से दूर प्राकृतिक आवास नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से जलस्रोतों के आसपास सतर्कता बरतने और किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर खुद पकड़ने का प्रयास करने के बजाय तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की। रेस्क्यू टीम में डिप्टी रेंजर दिग्विजय सिंह, बीट इंचार्ज रंजीत यादव, सौरव सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।