{"_id":"6ae790e033ca5dae1e08bff5","slug":"nine-roads-to-change-appearance-budget-of-over-rs-20-million-approved-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-172420-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नौ सड़कों की बदलेगी सूरत, दो करोड़ से अधिक का बजट मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नौ सड़कों की बदलेगी सूरत, दो करोड़ से अधिक का बजट मंजूर
Mon, 02 Nov 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
गजरौला में बेबी कॉलोनी मार्ग की दुर्दशा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिले के ग्रामीण इलाकों में बदहाल सड़कों से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी सड़कों की तस्वीर बदलने जा रही है। पीडब्ल्यूडी ने इन मार्गों की विशेष मरम्मत कराने की तैयारी तेज कर दी है। शासन से दो करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत होने के बाद विभाग के प्रांतीय खंड ने सभी नौ कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। विभाग ने निर्माण कार्यों को दो माह के भीतर पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इन सड़कों के दुरुस्त होने से पीलीभीत और कलीनगर तहसील क्षेत्र के कई गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
जिले की कई सड़कों की बदहाली लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। कई गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कें मरम्मत के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे हैं तो कहीं डामर उखड़ने के बाद गिट्टी और पत्थर बाहर निकल आए हैं। ऐसे में इन रास्तों से गुजरने वाले ग्रामीणों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों के लिए तो इन सड़कों पर सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। कई जगह खराब रास्तों के कारण ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने जर्जर संपर्क मार्गों को चिह्नित कर उनकी स्थिति का सर्वे कराया था। सर्वे में नौ मार्गों की हालत विशेष मरम्मत योग्य मिलने के बाद विभाग ने इनके पुनरुद्धार के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब इन कार्यों के लिए बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। इसके बाद विभाग ने स्थानीय स्तर पर निर्माण प्रक्रिया शुरू करते हुए टेंडर आमंत्रित किए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित मार्गों पर विशेष मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- --
इन नौ मार्गों पर खर्च होंगे 2.09 करोड़ से अधिक
पीलीभीत-मझोला मार्ग से सिरसा सेमरखेड़ा संपर्क मार्ग - 9.90 लाख रुपये
पीलीभीत-बस्ती मार्ग से भूड़ा सरैंदा होते हुए मुड़िया भला कॉलोनी तक - 29.27 लाख रुपये
पूरनपुर-कलीनगर मार्ग से चितरपुर तक - 25.77 लाख रुपये
पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग से देवीपुरा संपर्क मार्ग - 28.37 लाख
शाहगढ़-संडई मथना जप्ती मार्ग से गुलड़िया मार्ग - 21.13 लाख
शाहगढ़-संडई लिंक मार्ग की विशेष मरम्मत - 21.11 लाख
अमरैयापुर मुस्तकिल-शाहगढ़ संपर्क मार्ग - 21.07 लाख रुपये
शाहगढ़-सकरिया मार्ग से शाहगढ़ प्राथमिक विद्यालय तक - 25.86 लाख रुपये
पीलीभीत-गजरौला से बेबी कॉलोनी संपर्क मार्ग - 27.59 लाख रुपये
-- --
गांवों की राह होगी आसान, मुख्य मार्गों से बेहतर होगा जुड़ाव
इन संपर्क मार्गों का निर्माण ग्रामीण आबादी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गांवों से मुख्य सड़कों तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को इन्हीं रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। सड़कें खराब होने के कारण किसानों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य ग्रामीणों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
संपर्क मार्गों की विशेष मरम्मत होने से ग्रामीणों को न केवल आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि गांवों से बाजार, स्कूल, अस्पताल और तहसील मुख्यालय तक पहुंचना भी आसान होगा। खराब रास्तों के कारण जिन लोगों को दूसरे लंबे मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ता था, उन्हें भी राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग का प्रयास है कि स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराकर ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
-- -- -- -- -- -- --
भूड़ा सरैंदा-मुड़िया मार्ग पर लौटेगी रौनक
पीलीभीत-बस्ती मार्ग से भूड़ा सरैंदा होते हुए मुड़िया भला कॉलोनी तक जाने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहा है। इस सड़क की हालत खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष मरम्मत नहीं होने से सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। गहरे गड्ढों और उखड़ी गिट्टी के कारण इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया था। धीरे-धीरे लोगों ने इस मार्ग से आवागमन कम कर दिया और वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेने लगे।
-- --
वर्जन
सभी नौ निर्माण कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। निर्माण कार्यों को दो माह में पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू कराए जाएंगे।
- संजीव कुमार जैन, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी