फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   He checked the preparations for the Chief Minister's programme

Pilibhit News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां परखीं

Mon, 02 Nov 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 02 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
He checked the preparations for the Chief Minister's programme
दियोरिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रात में भी चल रहा कार्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दियोरिया कलां (पीलीभीत)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन नवंबर को नूरानपुर स्थित गोरक्ष पीठ आश्रम पहुंचेंगे। उनके करीब दिन में 11:30 बजे आने की संभावना है।
मुख्यमंत्री यहां चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने आश्रम पहुंचकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गांव नूरानपुर स्थित गोरक्ष पीठ आश्रम के शिव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। तीन नवंबर को कथा का समापन होगा। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने का कार्यक्रम तय हुआ है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हो गया है। उनके दिन में करीब 11:30 बजे पहुंचने की संभावना है। जल्द ही मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री के दौरे में किसी तरह का लोकार्पण या अन्य सरकारी कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है। वह केवल धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीपैड से लेकर पंडाल तक का किया निरीक्षण: डीएम और एसपी ने आश्रम परिसर में बनाए जा रहे हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल और पंडाल का निरीक्षण किया। हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरने की व्यवस्था, स्थल की मजबूती, साफ-सफाई और बैरिकेडिंग देखी। पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, रूट डायवर्जन और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की।

डीएम ने पंडाल में बैठने की व्यवस्था, प्रकाश और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।

दियोरिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रात में भी चल रहा कार्य। संवाद

दियोरिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रात में भी चल रहा कार्य। संवाद

दियोरिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रात में भी चल रहा कार्य। संवाद

दियोरिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रात में भी चल रहा कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed