{"_id":"6aa505ee89f8dbdf280a3a01","slug":"crocodile-emerges-from-pond-and-enters-village-in-pilibhit-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: तालाब से निकलकर गांव में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों में फैली दहशत; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: तालाब से निकलकर गांव में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों में फैली दहशत; देखें वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:27 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के अमरिया तहसील क्षेत्र के गांव दलेलगंज में शुक्रवार देर रात डबरी (तालाब) से निकलकर एक मगरमच्छ आबादी के बीच पहुंच गया। घर के पास मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में मगरमच्छ को देवहा नदी में छोड़ दिया गया।
गांव के प्रशासक शकील अहमद ने बताया कि गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित डबरी में बड़ी संख्या में मगरमच्छ रहते हैं। शुक्रवार देर रात इनमें से एक मगरमच्छ डबरी से निकलकर दलेलगंज निवासी लोचन प्रसाद के घर के पास पहुंच गया। आबादी में विशालकाय जलीय जीव देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रशासक को दी।
शकील अहमद ने तत्काल वन विभाग को घटना से अवगत कराया। सूचना मिलते ही वन दरोगा शीलेंद्र कुमार यादव, राम औतार और बेनीराम मौके पर पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में कर लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से देवहा नदी तक ले जाया गया, जहां वनकर्मियों ने उसे पानी में छोड़ दिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।