{"_id":"67d95f5b4694940479083753","slug":"video-woman-who-went-shopping-in-muzaffarnagar-stole-slippers-video-goes-viral-2025-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुजफ्फरनगर में खरीदारी करने पहुंची महिला ने की चप्पल चोरी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुजफ्फरनगर में खरीदारी करने पहुंची महिला ने की चप्पल चोरी, वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के शिव चौक के पास बाटा शोरूम में खरीदारी करने पहुंची एक महिला तीन हजार कीमत की तीन जोड़ी चप्पल चोरी कर ले गई। महिला की यह हरकत शोरूम मेें लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
शिव चौक के पास जूता कंपनी बाटा का शोरूम है। वहां दो महिलाएं चप्पल खरीदने के लिए आई थी। दोनों ने काफी देर तक शोरूम में चप्पलों को देखा। सेल्समैन से चप्पलों के दामों की जानकारी भी की।
इसी दौरान एक महिला ने सेल्समैन को दूसरी तरफ काम में उलझा देख कर दो जोड़ी चप्पल अपने बैग में रख ली और एक जोड़ी चप्पल कपड़ों में छिपा ली।
महिला की यह हरकत शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिलाएं बिना खरीदारी किए हुए ही वापस लौट गई। बाद में सीसीटीवी देखने प चोरी का पता चला। शोरूम मैनेजर संदीप दूबे ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी हेै।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना रविवार की है। मंगलवार को जानकारी दी गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है। बाजार में लगे सीसीटीवी भी देखे जा रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।