फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The markets were abuzz with the fragrance of henna and the tinkling of bangles and anklets.

Muzaffarnagar News: मेहंदी की खुशबू, चूड़ियों और पायल की खनक से गुलजार रहे बाजार

Thu, 29 Oct 2026 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The markets were abuzz with the fragrance of henna and the tinkling of bangles and anklets.
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर सुहागिनों ने पूजन सामग्री और शृंगार के सामान की जमकर खरीदारी की। शहर के बाजार देर रात तक गुलजार रहे, जहां त्योहार की रौनक दिखाई दी। महिलाओं ने मेहंदी लगवाने के लिए शिविरों में कतारें लगाईं और आभूषणों की दुकानों पर भी भीड़ रही।
पूजन के लिए मिट्टी के करवे से लेकर स्टील और चांदी के करवों तक की खरीदारी हुई। मैचिंग चूड़ियां और आभूषण खरीदने के लिए भी दुकानों पर भीड़ देखी गई। शहर के शिव चौक, नई मंडी, भगत सिंह रोड, गांधीनगर, गांधी कॉलोनी, प्रेमपुरी, कृष्णापुरी और रुड़की रोड समेत विभिन्न इलाकों में करवाचौथ की रौनक दिखाई दी। जगह-जगह लगे मेहंदी शिविरों में महिलाएं अपने पसंदीदा डिजाइन बनवाने पहुंचीं। किसी ने हथेलियों पर फूल-पत्तियों की बेल सजवाई तो किसी ने बारीक और जालीदार डिजाइन पसंद किए। कई महिलाओं ने हाथों पर पति के नाम की मेहंदी भी रचवाई।
विज्ञापन

-पूजन सामग्री और शृंगार की खरीदारी
महिलाओं ने करवाचौथ के लिए पूजन सामग्री और शृंगार के सामान खरीदे। शिव चौक स्थित दुकान के संचालक हरीश नारंग ने बताया कि पूजा की थाली, छलनी और करवे की मांग रही। चूड़ियां, बिंदी और अन्य शृंगार के सामान भी खूब बिके। महिलाओं में त्योहार को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सर्राफा बाजार में लौटी रौनक
नई मंडी स्थित रामकुमार ज्वेलर्स के पराग गोयल ने बताया कि सोने और चांदी के बढ़ते दामों से पिछले कुछ महीनों से बाजार धीमा था। करवाचौथ पर महिलाओं ने बिछिया और पायल की खरीदारी में तेजी दिखाई। नई नवेली दुल्हनों ने अपने पहले करवाचौथ के लिए चांदी के करवों की विशेष मांग की। उन्होंने बताया कि बुधवार को 28 अक्तूबर को चांदी का भाव लगभग 2.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रहा। परंपरागत आभूषणों की खरीदारी से सर्राफा बाजार में फिर से रौनक लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed