फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dinesh wanted to kill his wife and then take his own life; arrested.

Muzaffarnagar News: पत्नी को मारकर खुद जान देना चाहता था दिनेश, गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Dinesh wanted to kill his wife and then take his own life; arrested.
मंसूरपुर। क्षेत्र के गांव नोना में दीपा (28) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति दिनेश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जांच में सामने आया कि पत्नी की गला दबाकर हत्या के बाद आरोपी ने जहर निगला था लेकिन उसकी जान बच गई। पुलिस ने अस्पताल से छुट्टी होते ही आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

गांव नोना निवासी बंगलूरू में सैलून संचालक दिनेश की शादी 2021 में गांव बोपाड़ा की रहने वाली दीपा के साथ हुई थी। पिछले एक साल से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था। कई महीने से दीपा अपनी बड़ी बहन पूनम के पास गांव जोहरा में रह रही थी।
विज्ञापन

18 अक्तूबर की रात आरोपी ने गला दबाकर पत्नी की हत्या की और इसके बाद खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस को पहले दोनों की आत्महत्या की जानकारी दी गई लेकिन जांच में मामला हत्या का निकला। मृतका के भाई अरविंद ने पति दिनेश के अलावा ससुर रतन सिंह, सास मूर्ति, जेठ मिंटू के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचक विपिन त्यागी ने बताया कि सास-ससुर को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। बुधवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed