{"_id":"689b703ffc49bf6a53059bf2","slug":"video-muzaffarnagar-pieces-of-glass-found-in-sugar-packets-ordered-online-complaint-lodged-with-police-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: ऑनलाइन मंगाए चीनी के पैकेट में निकले कांच के टुकड़े, पुलिस में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: ऑनलाइन मंगाए चीनी के पैकेट में निकले कांच के टुकड़े, पुलिस में दी तहरीर
डिंपल सिरोही
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:17 PM IST
Link Copied
मुजफ्फरनगर में आनलाइन सामान बेचने वाली एक कंपनी ने घरेलू सामान की डिलीवरी दी। आरोप है कि चीनी में कांच के टुकड़े निकले । मामले में पूर्व विधायक ने सिविल लाइन थाना में तहरीर देकर कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
नगर के उत्तरी सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले शामली जनपद के थानाभवन के पूर्व विधायक ठाकुर जगत सिंह की बेटी दिव्या ने छह अगस्त को एक आनलाइन कंपनी से घरेलू सामान मंगाने के लिए ऑर्डर दिया था। इसमें पांच किलो चीनी भी थी। कंपनी ने सामान भेजा जिसका भुगतान कर दिया गया।
मंगलवार सुबह चाय बनाने के लिए चीनी का पैकेट खोला तो उसमें कांच के टुकड़े व पिसा हुआ कांच मिला। इसके बाद पूर्व विधायक अपने परिजनों व परिचितों केे साथ चीनी को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पूर्व विधायक ने कहा कि उन्होंने थाने में तहरीर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।