{"_id":"6aa5a47c2a7219353c01059b","slug":"morna-sugar-mill-to-receive-national-award-ranks-third-in-the-country-for-sugar-recovery-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1003-180466-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मोरना चीनी मिल को मिलेगा नेशनल अवॉर्ड, चीनी रिकवरी में पाया देश में तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मोरना चीनी मिल को मिलेगा नेशनल अवॉर्ड, चीनी रिकवरी में पाया देश में तीसरा स्थान
विज्ञापन
मोरना। चीनी मिल मोरना ने गन्ना पेराई सीजन 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मिल ने 10.78 प्रतिशत चीनी परता (रिकवरी) लेने पर आगामी 22 सितंबर को नई दिल्ली में तृतीय स्थान का नेशनल अवॉर्ड मिल प्रबंधन को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान समारोह राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ लिमिटेड की ओर से आयोजित किया जा रहा है।
चीनी मिल मोरना के लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि गन्ना पेराई सत्र 2025-26 में मिल ने रिकॉर्ड 10.78 प्रतिशत रिकवरी हासिल की थी। मिल के प्रधान प्रबंधक बी.पी. पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय चीनी कारखाना संघ लिमिटेड ने इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मोरना मिल को देश भर में तीसरे स्थान के लिए चुना गया है।
आगामी 22 सितंबर को नई दिल्ली के 15 जनपथ, विंडसर प्लेस स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में मिल प्रबंधन को यह पुरस्कार सौंपा जाएगा।