{"_id":"6894e4692e70c6ee830287d5","slug":"video-ganga-water-level-increased-the-wheels-of-buses-going-to-bijnor-stopped-in-mirapur-buses-stopped-on-the-bypass-2025-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंगा का जलस्तर बढ़ा: मीरापुर में थम गए बिजनौर जाने वाली बसों के पहिये, बाईपास पर रोकी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का जलस्तर बढ़ा: मीरापुर में थम गए बिजनौर जाने वाली बसों के पहिये, बाईपास पर रोकी बसें
गंगा का जलस्तर बढ़ जाने के कारण दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग बंद कर दिया गया। मुजफ्फरनगर से बिजनौर और उत्तराखंड जाने वाली बसों को मीरापुर बाईपास पर रोक दिया गया। भारी वाहन भी यहां रोक गए। वाहनों की लंबी कतार लग गई। दिनभर लोगों ने परेशानी झेली। मेरठ और हरिद्वार से होते हुए लोग गंतव्य तक पहुंचे।
बैराज पर गंगा खतरे के निशान को पार कर 220.20 मीटर पर बह रही है। पौड़ी मार्ग पानी में डूब जाने से बृहस्पतिवार को वाहनों का संचालन बंद करा दिया गया। मुजफ्फरनगर डिपो से रोजाना 35 बसें बिजनौर, उत्तराखंड और बरेली-मुरादाबाद तक संचालित की जाती है।
बृहस्पतिवार को बसों का संचालन मीरापुर बाईपास तक ही किया गया। यात्रियों को मुसीबत उठानी पड़ी। यात्रियों ने कईं-कईं किमी मीटर पैदल सफर किया। वाहनों का आवागमन शुरू होने की प्रतीक्षा में भी यात्री कईं घंटे बैठे रहे, लेकिन बात नहीं बनी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।