{"_id":"6aca50768ea563dca10ec8ff","slug":"video-police-placed-leaders-of-36-opposition-parties-in-the-district-under-house-arrest-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिले के 36 विपक्षी दलों के नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 36 विपक्षी दलों के नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद
दिल्ली में चल रहे आंदोलन के कारण जिले के सपा और कांग्रेस के लगभग 36 नेताओं को पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। शनिवार की दोपहर तक पुलिस नेताओं की निगरानी करती रही। इस दौरान विपक्षी नेता काफी परेशान रहे। सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात ही पुलिस ने उनके घर पर डेरा लिया था। इसी प्रकार पार्टी के 20 पदाधिकारियों के आवास पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने शनिवार की सुबह 11 बजे निगरानी बंंद की है। इस दौरान पार्टी नेताओं को घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। इसी प्रकार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर और महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम कुरैशी सहित अन्य नेताओं के घर पर पुलिस रात में ही धमक पड़ी थी। हिदायत दी कि किसी को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि इसी प्रकार ठाकुरद्वारा, बिलारी, भगतपुर सहित अन्य क्षेत्रों के कुल 15 से अधिक नेताओं के घर पुलिस गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।