मुरादाबाद मंडल के रामपुर, संभल, अमरोहा व मुरादाबाद जिलों में शुक्रवार को आंधी-बारिश का कहर रहा। रामपुर के बिलासपुर में भारी ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इस दाैरान नैनीताल रोड पर सफेद चादर सी बिछ गई। अमरोहा और संभल में भी बारिश और आंधी संग ओलावृष्टि हुई।
जमकर गिरे ओले: मुरादाबाद मंडल में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, संभल में एक की माैत
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:13 PM IST
सार
मुरादाबाद मंडल के चारों जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ। संभल में पेड़ गिरने से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि रामपुर के बिलासपुर और अमरोहा में ओलावृष्टि से धान समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा। मुरादाबाद में भी तेज बारिश से सड़कों और खेतों में पानी भर गया। पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से कई जगह घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन