{"_id":"6ac9f5c8eb74d6cc8506f2df","slug":"video-police-conduct-caso-operation-at-drug-hotspots-in-kotkapura-drug-addicts-dens-cleared-using-jcbs-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में नशे के हॉटस्पॉट पर पुलिस का कासो ऑपरेशन, जेसीबी से साफ करवाए नशेड़ियों के अड्डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में नशे के हॉटस्पॉट पर पुलिस का कासो ऑपरेशन, जेसीबी से साफ करवाए नशेड़ियों के अड्डे
पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत कोटकपूरा पुलिस ने नशे के हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित इलाकों में विशेष कासो ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की तलाशी ली और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों से पूछताछ की। साथ ही, नशे के सेवन के लिए इस्तेमाल होने वाले सुनसान स्थानों की जेसीबी मशीन से सफाई भी करवाई गई।
एसएसपी फरीदकोट गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर एसपी नरेंद्र सिंह और डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार की निगरानी में इंदिरा कॉलोनी, जैतो चुंगी, जीवन नगर सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने नशा तस्करी से जुड़े रहे लोगों के घरों की भी जांच की।
जीवन नगर में जेसीबी की मदद से उन स्थानों की सफाई करवाई गई, जहां युवाओं के बैठकर नशा करने की शिकायतें मिलती रही हैं। पुलिस का मानना है कि इन स्थानों की सफाई और निगरानी बढ़ाने से नशे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान के तहत ऐसे ऑपरेशन लगातार चलाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस की सख्ती के कारण नशा तस्करी में शामिल रहे कई परिवार घर बंद कर इलाके से चले गए हैं। उन्होंने नशा तस्करों को कारोबार छोड़ने की चेतावनी देते हुए कहा कि अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, लोगों से नशे की बिक्री संबंधी जानकारी पुलिस को देने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।