फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Imposter female candidate arrested upon arriving for the constable recruitment exam's running test.

मुरादाबाद: फर्जी प्रवेशपत्र लेकर पुलिस भर्ती में दौड़ लगाने पहुंची युवती, लद्दाख में तैनात सैन्यकर्मी ने बनाया

Fri, 09 Oct 2026 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2026 02:55 AM IST
सार

मुरादाबाद की नौवीं वाहिनी पीएसी मैदान में सिपाही भर्ती की दौड़ लगाने पहुंची अमरोहा निवासी कुमारी साहिबा को फर्जी प्रवेशपत्र के साथ पकड़ लिया गया। लिखित परीक्षा में फेल होने के बावजूद उसने भर्ती में शामिल होने की कोशिश की। प्रवेशपत्र में 10 की जगह नौ अंकों का अनुक्रमांक मिलने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।  

विज्ञापन
Imposter female candidate arrested upon arriving for the constable recruitment exam's running test.
पुलिस हिरासत में युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद की नौवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में बृहस्पतिवार की सुबह सिपाही भर्ती में दाैड़ लगाने पहुंची फर्जी महिला अभ्यर्थी पकड़ी गई। साथ ही फर्जी प्रवेशपत्र बनाने में मदद करने वाले आरोपी सैन्यकर्मी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रवेशपत्र में 10 की जगह नाै अंकों का अनुक्रमांक मिलने पर चेकिंग स्टाफ को शक हुआ। फिर पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार की गई युवती कुमारी साहिबा अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के कारहट उर्फ रामहट की रहने वाली है। लिखित परीक्षा में फेल होने के बावजूद उसने सिपाही बनने के लिए फर्जीवाड़ा की कोशिश की। गेट पर सुबह 6:45 बजे कुमारी साहिबा ने प्रवेशपत्र दिखाकर प्रवेश करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


शक होने पर ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। उसने बताया कि वह लिखित परीक्षा में फेल हो गई थी। इसके बाद बरेली में रहने वाली उसकी सहेली अस्मिता मलिक के भाई व सैन्यकर्मी कादिर हुसैन ने व्हाट्सएप पर उसे फर्जी प्रवेशपत्र भेजा था। कादिर हुसैन की तैनाती फिलहाल लद्दाख में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

फर्जी एडमिट लेकर दौड़ लगाने पहुंची युवती कुमारी साहिबा और कादिर हुसैन के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और परीक्षा अधिनियम के तहत सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। - कुमार रण विजय सिंह, एसपी सिटी

पकड़े जाने पर हो गई बेहोश, एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया
साहिबा का खेल पकड़ा गया तो वह मैदान में ही बेहोश हो गई। ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उपचार कराने के बाद उसे वापस नौवीं वाहिनी पीएसी में लेकर आया गया।

सबूत मिटाने के लिए तोड़ दिया मोबाइल
उपचार कराने के बाद युवती को दोबारा मैदान में लाया गया तो वह फिर से दौड़ लगाने की जिद करने लगी। पुलिस टीम ने उसके प्रवेशपत्र, आधारकार्ड और मोबाइल कब्जे में लेने का प्रयास किया। इसी दौरान युवती ने अपना मोबाइल तोड़ दिया और सबूत मिटाने की कोशिश की।

लिखित परीक्षा में फेल, घर में बताया पास हो गई
यूपी पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती परीक्षा के परिणाम आने पर साहिबा ने अपने घर, रिश्तेदार और परिचितों को बताया था कि वह पास हो गई है। इसके बाद से वह दौड़ परीक्षा में शामिल होने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में जुट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed