{"_id":"693adadc13f484d69303a82e","slug":"video-karasamasa-ka-upalkashhaya-ma-mathadasata-caraca-ma-haii-karal-gayana-paratayagata-2025-12-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस के उपलक्ष्य में मेथोडिस्ट चर्च में हुई कैरल गायन प्रतियोगता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस के उपलक्ष्य में मेथोडिस्ट चर्च में हुई कैरल गायन प्रतियोगता
ओल्ड मेथोडिस्ट चर्च टाउनहॉल में कैरल गायन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। क्रिसमस के उल्लास और उत्सव की तैयारियों का जोश कैरल गायन में शामिल प्रतिभागियों में साफ दिखाई दिया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न चर्च और स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। फिलिप्स मेथोडिस्ट चर्च, सिटी मेथोडिस्ट चर्च दांग, सेंट पॉल चर्च, सेंट एंथोनी चर्च, क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च रामपुर, एजी चर्च के गायकों ने हिस्सा लिया। वहीं विद्यालयों में पार्कर इंटर कॉलेज, मेथोडिस्ट गर्ल्स कॉलेज, विल्सोनिया कॉलेज, पाकबड़ा और विल्सोनिया कॉलेज सिविल लाइंस के गायकों ने ङी अपना हुनर दिखाया। कैरल्स में गायकों के स्वर ने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में अंग्रेजी गायकों में पहला स्थान मेथोडिस्ट गर्ल्स कॉलेज, दूसरा स्थान विल्सोनिया कॉलेज पाकबड़ा व तीसरा स्थान विल्सोनिया कॉलेज सिविल लाइंस ने प्राप्त किया। वहीं हिंदी गायकों में विल्सोनिया कॉलेज सिविल लाइंस ने पहला, विल्सोनिया कॉलेज पाकबड़ा ने दूसरा व पारकर इंटर कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार मेथोडिस्ट कॉलेज को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।