{"_id":"6a4fc1ee88149fafca0c9e94","slug":"video-abvp-raises-questions-over-exam-result-irregularities-demands-free-special-exam-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी पर एबीवीपी ने उठाए सवाल, निशुल्क विशेष परीक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी पर एबीवीपी ने उठाए सवाल, निशुल्क विशेष परीक्षा की मांग
गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में एलएलबी परीक्षा परिणाम में कथित गड़बड़ी और शैक्षणिक अनियमितताओं के विरोध में बुधवार को एबीवीपी(अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने प्रशासनिक भवन के बाहर प्रदर्शन किया। करीब 20 मिनट तक धरना और नारेबाजी के बाद कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं से वार्ता की और उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।
राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित गुरु जंभेश्वर विवि कैंप कार्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुलपति को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के असफल छात्रों के लिए निशुल्क विशेष परीक्षा आयोजित करने, समयबद्ध परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की। इसके साथ ही पर्याप्त संसाधनों और शिक्षकों के बिना संचालित महाविद्यालयों की जांच कराने तथा विश्वविद्यालय में शैक्षणिक कैलेंडर प्रभावी ढंग से लागू करने की भी मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब एलएलबी में अधिकतर छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं। कई छात्रों की तीन से पांच विषय में बैक आई है। जबकि कुछ छात्रों को कई विषयों में शून्य अंक दिए गए हैं। उनका कहना है कि परिणामों की निष्पक्ष समीक्षा कर छात्रों को राहत दी जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।