{"_id":"6b08375dedd96d6cc20a34a3","slug":"sp-mp-barq-akhilesh-and-rahul-will-decide-the-seat-sharing-arrangement-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सांसद बर्क: अखिलेश-राहुल तय करेंगे सीटों का बंटवारा, इमरान को भावनाओं में आकर बयानबाजी नहीं करनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सांसद बर्क: अखिलेश-राहुल तय करेंगे सीटों का बंटवारा, इमरान को भावनाओं में आकर बयानबाजी नहीं करनी चाहिए
Thu, 26 Nov 2026 07:13 PM IST
Vimal Sharma
एएनआई, संभल
एएनआई, संभल
Published by: Vimal Sharma
Updated Thu, 26 Nov 2026 07:13 PM IST
सार
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला अखिलेश यादव और राहुल गांधी करेंगे। उन्होंने इमरान मसूद को भावनाओं में आकर बयानबाजी करने के बजाय धैर्य रखने की सलाह दी। साथ ही कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस को और सीटें दी जाएंगी।
विज्ञापन
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
- फोटो : ANI
विस्तार
संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर कहा कि इस पर अंतिम फैसला अखिलेश यादव और राहुल गांधी ही करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे वरिष्ठ नेता हैं। उनके बयान का स्वागत है।
विज्ञापन
उन्होंने भी वही बात कही है, जो वह कई दिनों से कह रहे हैं कि इमरान मसूद या किसी अन्य नेता को भावनाओं में आकर बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। इमरान मसूद को धैर्य रखना चाहिए। बर्क ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस को और सीटें दी जाएंगी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने जिन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं, वहां पहले से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम निर्णय अखिलेश यादव और राहुल गांधी को करना है। वही तय करेंगे कि किसे कितनी सीटें मिलेंगी और किसे कितनी सीटें छोड़नी होंगी।
विज्ञापन
