{"_id":"6ae8bcc2a24849083003e4c0","slug":"video-players-displayed-their-strength-in-the-taekwondo-competition-winning-medals-and-enhancing-their-prestige-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पदक जीतकर बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पदक जीतकर बढ़ाया मान
मिर्जापुर। नगर के तनगंज स्थित गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से इंटरस्कूल मिर्जापुर ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों और क्लबों के करीब 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और बेहतर प्रदर्शन के लिए जोर आजमाइश की। मुकाबलों के समापन के बाद विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में मार्शल आर्ट के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।