{"_id":"69d3e3747c309a132b059bfd","slug":"video-traffic-system-collapses-on-eastern-kachari-road-vehicles-stranded-in-massive-jam-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: ईस्टर्न कचहरी रोड पर चरमराई यातायात व्यवस्था, भीषण जाम में फंसे खड़े रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ईस्टर्न कचहरी रोड पर चरमराई यातायात व्यवस्था, भीषण जाम में फंसे खड़े रहे वाहन
मेरठ। सोमवार दोपहर ईस्टर्न कचहरी रोड पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। दोपहर के समय अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने से सड़क के दोनों ओर भीषण जाम लग गया। इस अव्यवस्था के बीच एक एंबुलेंस भी फंस गई, जो सायरन बजाकर रास्ता मांगती रही, लेकिन रेंगते वाहनों के बीच उसे निकलने की जगह नहीं मिल सकी। जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों की संख्या इतनी अधिक थी कि उनकी तमाम कोशिशें नाकाम साबित हुईं। वाहन एक-दूसरे में इस कदर उलझे रहे कि दोपहिया वाहनों का निकलना भी दूभर हो गया। एंबुलेंस में मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए राहगीरों ने भी मदद की कोशिश की, लेकिन बेतरतीब खड़े वाहनों ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारू किया जा सका। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।