{"_id":"6aa0533579453840e9036646","slug":"meerut-swati-won-one-silver-and-two-bronze-medals-at-the-world-archery-para-series-and-qualified-2026-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में स्वाति ने एक सिल्वर व दो कांस्य जीते, एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में स्वाति ने एक सिल्वर व दो कांस्य जीते, एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
Tue, 08 Sep 2026 11:56 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:56 PM IST
सार
गुजरात के अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। मेरठ की स्वाति चौधरी ने इस प्रतियोगिता में डब्लू 1 श्रेणी में 631 का स्कोर कर टॉप 2 रैंक में दूसरी रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन
स्वाति चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ की पैरा तीरंदाज स्वाति चौधरी ने अहमदाबाद में चल रही वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में एक सिल्वर और दो कांस्य पदक जीतकर मेरठ समेत पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने देश में पहली डब्लू 1 श्रेणी में पैरा एशियन गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आयोजन 3 से 9 सितंबर तक अहमदाबाद में किया जा रहा है। स्वाति चौधरी ने इस प्रतियोगिता में डब्लू 1 श्रेणी में 631 का स्कोर कर टॉप 2 रैंक में दूसरी रैंक प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने मिक्स टीम पुरुष और महिला वर्ग में रजत पदक जीता। महिला डबल्स में कांस्य पदक और महिला एकल में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाति इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर मेरठ समेत पूरे देश का नाम रोशन कर चुकी है। स्वाति मेरठ के जय देवी नगर में ब्याही हैं और वर्तमान में सोनीपत के भारतीय खेल प्राधिकरण के सेंटर में तैयारी कर रही हैं। वह मेरठ के शानदार तीरंदाज विवेक चिकारा से प्रशिक्षण ले रही हैं। उनके पदक जीतने पर सभी ने उन्हें बधाई दी।
पैरा एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
स्वाति ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर और डब्लू 1 श्रेणी में 2 रैंक प्राप्त कर जापान में होने वाले पैरा एशियन गेम्स के लिए भी क्वालीफाई किया है। वह तीरंदाजी की इस श्रेणी में पैरा एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली पैरा तीरंदाज होंगी। इसके अलावा मेरठ से पैरा एशियन गेम्स के लिए पहले ही पैरा एथलीट प्रीति पाल, अनुभव चौधरी और आयुष वर्मा क्वालीफाई कर चुके है। अब मेरठ से चार पैरा एथलीट पैरा एशियन गेम्स में प्रतिभाग करेंगे।