फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Amit Kumar, the prime accused in the PNB currency chest fake note scandal, arrested; NIA nabbed

सहारनपुर: पीएनबी करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ के नकली नोट कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एनआईए ने लखनऊ से दबोचा

Tue, 08 Sep 2026 10:36 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 08 Sep 2026 10:36 PM IST
सार

सहारनपुर के पीएनबी की करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ के जाली नोट मिले थे। नोडल अधिकारी ने तीन प्रबंधकों के खिलाफ रिपोट दर्ज कराई थी। बैंक अधिकारी अमित कुमार की गिरफ्तारी के बाद इस मामले की परतें खुलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Amit Kumar, the prime accused in the PNB currency chest fake note scandal, arrested; NIA nabbed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट मामले में एनआईए की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में नकली नोटों की साजिश के मामले में नामजद मुख्य आरोपी बैंक अधिकारी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए के लखनऊ थाने में इसकी एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। अब जाली नोटों के स्रोत से भी पर्दा उठेगा।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की सहारनपुर में सोफिया मार्केट स्थित करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने का मामला सामने आया था। इस मामले में पीएनबी के नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे ने मंडल कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक रवि कुमार कांसे निवासी अंबेडकर कॉलोनी सहारनपुर, करेंसी चेस्ट प्रबंधक सुशील शर्मा निवासी नवीन नगर और करनाल मंडल में खेरा बाजार जगाधरी की करेंसी चेस्ट प्रबंधक अमित कुमार निवासी अंसल टाउन जगाधरी यमुनानगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके साथ ही उन्हें निलंबित भी कर दिया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एनआईए, एसआईटी और पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पीएनबी के चार अन्य कर्मचारियों की भी तलाश चल रही है, जो इन आरोपियों के संपर्क में थे। एनआईए ने तीन सितंबर को अपने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद एनआईए की टीम ने करनाल मंडल में खेरा बाजार जगाधरी की करेंसी चेस्ट प्रबंधक अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन

एनआईए जल्द इस पूरी साजिश का खुलासा करेगी। टीम पता लगाएगी कि नकली नोट करेंसी चेस्ट कैसे पहुंचे और उनके साथ इस मामले में और कौन-कौन बैंककर्मी शामिल हैं। पता यह भी लगाया जाएगा कि इतनी बड़ी असली करेंसी को कैसे गायब किया गया। रकम को कैसे ठिकाने लगाया गया। इसका भी पता लगाया जाएगा। फिलहाल एनआईए की टीम एक-एक बिंदु पर गहनता से जांच में जुटी है।

ये भी देखें...
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: मस्जिद कमेटी प्रबंधन की ओर से हाईकोर्ट में दाखिल की गई रिट, सरकार को बनाया विपक्षी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed