{"_id":"6984bd9878136436ae03a348","slug":"video-the-betiyan-foundation-conducted-an-awareness-campaign-on-water-conservation-in-urban-and-rural-areas-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: जल संरक्षण का लेकर बेटियां फाउंडेशन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जल संरक्षण का लेकर बेटियां फाउंडेशन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जागरूकता अभियान
मेरठ। बेटियां फाउंडेशन द्वारा बृहस्पतिवार को जल संरक्षण को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। गांव महुखास में आंगनबाड़ी महिलाओं के संयुक्त पहल से मेले, चौपाल, स्कूल, पार्क और मोहल्लों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। कुसुम मित्तल ने कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं के जरिए लोगों को संदेश दिया कि हर बूंद की कीमत समझें और पानी की बर्बादी रोकें। गांवों की चौपालों पर बुजुर्गों ने कहा कि जल बचाना केवल जिम्मेदारी नहीं, जीवन की आवश्यकता है। अमिता अरोड़ा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को जल ही जीवन है के संदेश से जोड़ना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधन सुरक्षित रह सकें। अभियान में मीना, सुचित्रा, रेनू और कमलेश को जल सरंक्षण को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जल सखी बनाया गया। संस्था अध्यक्ष अंजु पांडेय ने उपस्थित सभी को कंबल वितरण किए। साथ ही जल सखियों को शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।