{"_id":"69c7fc2c346b1082510a9fe2","slug":"video-shri-ram-janmotsav-fair-concludes-immersion-of-goddesss-idol-takes-place-in-the-ganges-canal-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: श्रीराम जन्मोत्सव मेला संपन्न, गंग नहर में हुआ देवी मां की मूर्ति का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: श्रीराम जन्मोत्सव मेला संपन्न, गंग नहर में हुआ देवी मां की मूर्ति का विसर्जन
मेरठ। हस्तिनापुर ऐतिहासिक नगरी के रामलीला मैदान में भारतीय पांडव सेना के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम जन्मोत्सव एवं मां भगवती दुर्गा पूजन मेले का समापन रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। समापन कार्यक्रम में विधि-विधान से यज्ञ का आयोजन किया गया, साथ ही रामायण पाठ और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर भक्तों ने धर्म लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय पांडव सेना के अध्यक्ष रणधीर उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार की छात्रा रोहिणी उपाध्याय एवं सतीश चंद्र मौर्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। वातावरण भक्ति रस से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। समापन के उपरांत कस्बे की मध्य गंग नहर पर मां भगवती की प्रतिमा का विसर्जन विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ मां को विदाई दी। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।