{"_id":"6b03f887e73288bcef080be3","slug":"video-sd-sadar-college-wins-hockey-league-final-defeats-dav-sadar-4-2-in-meerut-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: एसडी सदर कॉलेज ने डीएवी सदर को 4-2 से हराकर जीती हॉकी लीग प्रतियोगिता, नवनीत-मयंक समेत चार खिलाड़ियों ने किए गोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: एसडी सदर कॉलेज ने डीएवी सदर को 4-2 से हराकर जीती हॉकी लीग प्रतियोगिता, नवनीत-मयंक समेत चार खिलाड़ियों ने किए गोल
मेरठ में सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर आयोजित 7-ए-साइड हॉकी लीग प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबला एसडी सदर और डीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल सदर की टीमों के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में एसडी सदर ने डीएवी सदर को 4-2 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
एसडी सदर की ओर से नवनीत सैनी ने 10वें मिनट, मयंक त्यागी ने 21वें मिनट, नैतिक ने 26वें मिनट और वंश सिंघल ने 38वें मिनट में गोल किया। वहीं, डीएवी सदर की ओर से सुभान और निशांत ने एक-एक गोल किया।
प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग और कोच जोगिंदर सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। कोच जोगिंदर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक खेल का अनुभव देना है। इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र पिथोरिया और राजू कुमार मौजूद रहे। मैच में लक्की शर्मा और अर्पित शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।