Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिसलेरी: पानी में ब्रोमेट और PAHs मिलने पर क्यों मचा है बवाल? क्या है इनका इस्तेमाल और क्या हो सकते हैं खतरे

Mon, 23 Nov 2026 04:59 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 23 Nov 2026 04:59 PM IST
सार

Bisleri Water: बिसलेरी के पानी के एक सैंपल में तय सीमा से अधिक ब्रोमेट और PAHs मिलने के बाद एफएसएसएआई ने मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। ये रसायन कैंसर समेत कई अन्य स्वास्थ्य जोखिमों को बढ़ाने वाला हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने पानी को सुरक्षित बताया है और जांच के निष्कर्षों पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Bromate and PAHs in Drinking Bisleri Water Understanding the Health Risks
पीने के पानी में मिले हानिकारक तत्व - फोटो : Amarujala.com/AI

बोतलबंद पानी को हम अक्सर साफ और सुरक्षित मानकर पीते हैं। खासकर जब बात बिसलेरी जैसे बड़े और भरोसेमंद ब्रांड की हो, तो पानी की गुणवत्ता को लेकर लोग आंख बंद करके भरोसा कर लेते हैं। हालांकि अब इसी ब्रांड के पानी के एक सैंपल को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने न सिर्फ सवाल खड़े  कर दिए हैं, बल्कि कंपनी के खिलाफ कानूनी मुकदमा (अभियोजन) चलाने की औपचारिक मंजूरी दे दी है।



असल में सैंपल की जांच में पानी में ब्रोमेट केमिकल की तय सीमा से अधिक मात्रा पाई गई है। बाद में PAHs (पीएएचएस) नाम के रसायन की मौजूदगी भी पाई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के रसायन शरीर में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को बढ़ाने वाले हो सकते हैं। 

हालांकि इस मामले को लेकर कंपनी ने निष्कर्षों पर सवाल उठाते हुए अपने पानी को सुरक्षित बताया है। ऐसे में सवाल उठता है कि पानी में मिलने वाले ये रसायन आखिर हैं क्या, शरीर में पहुंचकर क्या नुकसान कर सकते हैं और क्या रोज बोतलबंद पानी पीने वालों को भी सतर्क होने की जरूरत है? आइए इसे विस्तार से  समझते हैं।

Trending Videos
Bromate and PAHs in Drinking Bisleri Water Understanding the Health Risks
बोतलबंद पीने में मिले हानिकारक रसायन - फोटो : Amarujala.com/AI

पानी के सैंपल में मिला ब्रोमेट और पीएएचएस

बिसलेरी भारत के सबसे मशहूर बोतलबंद पीने के पानी के ब्रांडों में से एक है। लेकिन इसपर एफएसएसएआई की तलवार लटकती दिख रही है। इसकी वजह कंपनी के बोतलबंद पानी का एक सैंपल है, जो जांच में तय सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरा और उसे असुरक्षित घोषित कर दिया गया।

एफएसएसएआई के मुताबिक, पानी के सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से ज्यादा पाई गई। इसके बाद दूसरी जांच में उसमें पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (पीएएचएस) नाम के रसायन भी मिले। इनमें से कुछ रसायनों को कैंसर का खतरा बढ़ाने वाला माना जाता है।
 

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की संस्था इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (आईएआरसी) ब्रोमेट को ऐसे पदार्थों की श्रेणी में रखती है, जिनसे इंसानों में कैंसर होने की आशंका हो सकती है। इसे ग्रुप 2B में रखा गया है। वहीं, पीएएचएस समूह के रसायन बेंजोपाइरीन को भी कैंसर पैदा करने वाला माना गया है और इसे ग्रुप 1 में रखा गया है। 
  • दूसरी तरफ, बिसलेरी का कहना है कि वह पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए बेहद सख्त जांच प्रक्रिया अपनाती है। कंपनी के मुताबिक, पानी तैयार करने की 10 चरणों वाली प्रक्रिया में 90 से ज्यादा टेस्ट किए जाते हैं।


आइए जानते हैं कि पानी में इन रसायनों का इस्तेमाल क्यों किया जाता है और इससे सेहत को क्या खतरे हो सकते हैं?

Bromate and PAHs in Drinking Bisleri Water Understanding the Health Risks
पानी में ब्रोमेट - फोटो : Adobe Stock

पहले ब्रोमेट और इसके खतरे जानिए

ब्रोमेट एक रासायनिक पदार्थ है। पानी को कीटाणुओं से बचाए करने के लिए जब ओजोन गैस का इस्तेमाल किया जाता है तो ये केमिकल बाय-प्रोडेक्ट के रूप में बन जाता है। पानी को साफ रखने की इस प्रक्रिया में अगर ब्रोमेट की मात्रा ज्यादा हो जाए, तो यह सेहत के लिए चिंता का विषय बन सकता है। अध्ययनों में पाया गया है कि लंबे समय तक ऐसा पानी पीने से कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है।

पीने के पानी में ब्रोमेट की अधिकतम स्वीकार्य सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर (या 0.01 मिलीग्राम प्रति लीटर / 10 ppb) है। इससे अधिक की मात्रा को सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। सितंबर 2025 में बिसलेरी की गोवा से एकत्र सैंपल के प्रारंभिक परीक्षण में, ब्रोमेट 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर (µg) दर्ज किया गया था।
 

  • हाई ब्रोमेट वाला पानी पीते रहने से जी मिचलाने, उल्टी, दस्त, पेट दर्द के साथ तंत्रिका तंत्र पर भी असर पड़ सकता है।
  • लंबे समय तक हाई ब्रोमेट वाला पानी पीने से कैंसर के अलावा किडनी पर भी असर हो सकता है।
  • जिन लोगों को पहले से ही किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, उनके लिए यह जोखिम और भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bromate and PAHs in Drinking Bisleri Water Understanding the Health Risks
पानी में पीएएचएस की मात्रा - फोटो : Freepik.com

अब पीएएचएस और इसके जोखिमों को जानिए

पीएएचएस यानी पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन ऐसे रसायनों का समूह है, जो कोयला, तेल, लकड़ी जैसी चीजों के जलने से पैदा होते हैं। इस समूह के कुछ रसायनों को कैंसर पैदा करने वाला माना जाता है।
 

  • मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि औद्योगिक कचरा, पेट्रोलियम रिसाव या प्रदूषित मिट्टी व वर्षा जल के बहाव से पीएएचएस नदियों, झीलों और भूजल में मिल जाता है।
  • इसके अलावा यदि कच्चे पानी के स्रोत या प्लांट के आसपास का वातावरण औद्योगिक प्रदूषण से प्रभावित हो या फिल्ट्रेशन व प्रोसेसिंग के दौरान संदूषण हो, तो यह पानी तक पहुंच सकता है।


अध्ययनों से पचा चलता है कि पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन कुछ स्थितियों में कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। इससे फेफड़ों और दिल को भी नुकसान पहुंच सकता है। पीएएचएस को लिवर, किडनी तथा त्वचा जैसे अंगों के लिए भी नुकसानदायक पाया गया है।





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed