हिसार कैंट में युद्ध अभ्यास के दौरान जान गंवाने वाले लांस नायक मनीष कुमार को उनके पैतृक गांव भाज्जू में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सेना के वाहन से उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। पार्थिव शरीर देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर के इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
सिसक उठा भाज्जू: लांस नायक मनीष को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिंम विदाई, इकलौते बेटे की शहादत पर परिवार बेहाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:56 AM IST
सार
हिसार कैंट में युद्ध अभ्यास के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले लांस नायक मनीष कुमार को उनके पैतृक गांव भाज्जू में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मनीष परिवार के इकलौते बेटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
