{"_id":"6a9f02249560b1ab180fa190","slug":"video-papendra-murdered-to-avenge-the-slap-body-buried-in-garbage-heap-accused-arrested-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: थप्पड़ का बदला लेने के लिए पपेंद्र की हत्या, कूड़े के ढेर में दबाया शव, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: थप्पड़ का बदला लेने के लिए पपेंद्र की हत्या, कूड़े के ढेर में दबाया शव, आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। सरधना के अटेरना गांव में पपेंद्र हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव निवासी अनीश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शराब पीने के दौरान हुए विवाद में पपेंद्र ने अनीश को थप्पड़ मार दिया था। इसी का बदला लेने के लिए अनीश ने पपेंद्र के सिर पर पीछे से डंडे से वार किया। जमीन पर गिरने के बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फावड़ा लेकर पहुंचा और कूड़े के ढेर में जगह बनाकर शव को दबा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा और फावड़ा बरामद किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि दो सितंबर की रात पपेंद्र और अनीश घर के बाहर खाली प्लॉट में बैठे थे। दोनों बीड़ी पी रहे थे। इसी दौरान शराब पीने लगे। शराब खत्म होने पर अनीश ने पपेंद्र को 100 रुपये दिए और एक पव्वा और मंगवाया। दोनों ने मिलकर शराब पी। कुछ देर बाद अनीश ने पपेंद्र से दोबारा शराब लाने के लिए कहा। पपेंद्र ने रुपये नहीं होने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। पुलिस के मुताबिक, कहासुनी के दौरान अनीश ने पपेंद्र को अपशब्द कह दिए। इससे नाराज पपेंद्र ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद अनीश कुछ देर वहीं बैठा रहा और खुद शराब लेकर आने की बात कहकर वहां से चला गया। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान उसने पपेंद्र को थप्पड़ मारने का बदला लेने का फैसला किया। आरोप है कि अनीश घर से डंडा लेकर वापस आया और पीछे से पपेंद्र के सिर पर वार कर दिया। डंडे की चोट लगते ही पपेंद्र जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद अनीश ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।