{"_id":"6a9eb1a1d2678668c707b29f","slug":"video-sub-inspector-body-reaches-ancestral-village-bid-farewell-with-teary-eyes-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पैतृक गांव पहुंचा उपनिरीक्षक का शव, नम आंखों से दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैतृक गांव पहुंचा उपनिरीक्षक का शव, नम आंखों से दी विदाई
गाजीपुर में खानपुर थाना के खरौना गांव निवासी पुलिस विभाग में तैनात उपनिरीक्षक छोटे लाल यादव (51 ) शव रविवार की देर शाम पैतृक गांव पहुंचा। वह प्रयागराज के फूलपुर थाने पर तैनात। शनिवार को सिर में दर्द होने पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां देर रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। खरौना गांव निवासी प्यारे लाल यादव ने बताया कि छोटे भाई छोटे लाल यादव प्रयागराज के फूलपुर थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। उनकी 12 मई 2025 से फूलपुर थाने पर ही तैनाती थी। शनिवार की सुबह अचानक उनके सिर में दर्द होने लगा। तबीयत बिगड़ने पर उनके साथियों ने उन्हें प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका शव पैतृक गांव लाया गया है। इस दौरान लोगों ने उपनिरीक्षक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को ढांढस बंधाया। कैथी टोल प्लाजा पर भी कमलेश यादव के नेतृत्व में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। शव देखते ही मां शांति देवी, पत्नी मीरा, पुत्र युवराज सहित परिवार के लोग रोने- बिलखने लगे। ग्रामीण सांत्वना देने में जुटे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।