{"_id":"6a9eb1a9699e1d9b5f0d228c","slug":"video-major-action-by-police-and-administration-in-ghazipur-vinod-kumar-guptas-property-seized-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, विनोद कुमार गुप्ता की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, विनोद कुमार गुप्ता की संपत्ति कुर्क
गाजीपुर में फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर बच्चों को बहला-फुसलाकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने और मोटी रकम वसूलने के आरोपी गैंगलीडर विनोद कुमार गुप्ता पर पुलिस-प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। गहमर और रेवतीपुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने तहसीलदार (प्रशासक) व राजस्व टीम के साथ उसकी करीब 4.40 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त कर ली। कार्रवाई क्षेत्राधिकारी जमानियां अंकित तिवारी की मौजूदगी में की गई। क्षेत्राधिकारी जमानियां अंकित तिवारी के अनुसार रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नगदिलपुर उर्फ दुल्लहपुर निवासी विनोद कुमार गुप्ता ने ऊँ श्री बक्सू बाबा एकेडमी संचालित कर बच्चों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि एकेडमी के माध्यम से फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी। सीओ का कहना है कि इसी तरह अपने सहयोगियों के साथ संगठित अपराध से अर्जित धन से उसने जमीन और वाहन समेत संपत्तियां अपने नाम से खरीदीं। कार्रवाई गहमर थाने के प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी की ओर से 24 अगस्त को भेजी गई रिपोर्ट, पुलिस अधीक्षक की 27 अगस्त की संस्तुति और जिलाधिकारी के कुर्की आदेश के आधार पर गिरोहबंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।