Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: Sit-in protest begins at Outer Ring Road toll plaza; preparations underway for a major agitation on October 24.
{"_id":"6ada3ec39f2db8fb0d0952d0","slug":"video-meerut-sit-in-protest-begins-at-outer-ring-road-toll-plaza-preparations-underway-for-a-major-agitation-on-october-24-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: आउटर रिंग रोड टोल प्लाजा पर धरना शुरू, 24 अक्तूबर को बड़े आंदोलन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: आउटर रिंग रोड टोल प्लाजा पर धरना शुरू, 24 अक्तूबर को बड़े आंदोलन की तैयारी
आउटर रिंग रोड एनएच - 709(ए) स्थित सिखेड़ा टोल प्लाज़ा पर बड़ा आंदोलन शुरू करने की तैयारी है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन व भारतीय किसान यूनियन भानू द्वारा संयुक्त रूप से धरना शुरू किया गया है। भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष उमेश राणा का कहना है कि अभी मवाना रोड पर इंटरचेंज तैयार नहीं है। आगे भी सड़क का निर्माण अधूरा है। परंतु टोल शुरू कर दिया गया है। रोड तैयार होने पर टोल शुरू किया जाए, किसानों को सर्विस रोड उपलब्ध कराए। जिससे किसानों को गन्ना सेंटर तक पहुंचने में आसानी हो। वहीं, किसान का टोल फ्री किया जाए। उन्होंने आगामी 24 अक्तूबर को सभी किसान संगठनों से धरने में शामिल होने का आह्वान किया।
धरनास्थल पर जिला अध्यक्ष दिनेश प्रधान, पूर्व जिला अध्यक्ष गुलवीर प्रधान नंगला, भूपेंद्र चौधरी मंडल उपाध्यक्ष, अनिल चौधरी, डॉ. कंवरपाल, डायरेक्टर विनय कुमार, भाकियू भानु जिला अध्यक्ष उमेश राणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवीर सिंह, वीरपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह और कवरपाल आदि धरने में शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।