फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   A royal bed worth ₹4 lakh, belonging to 'Bhole Bhandari' from Hansi, has become a new attraction in Jhajjar; it was crafted using 60 kg of brass.

हांसी के भोले भंडारी के 4 लाख के शाही पलंग की झज्जर में बढ़ी शान, 60 किलो पीतल से किया तैयार

Thu, 22 Oct 2026 04:36 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 22 Oct 2026 04:36 PM IST
A royal bed worth ₹4 lakh, belonging to 'Bhole Bhandari' from Hansi, has become a new attraction in Jhajjar; it was crafted using 60 kg of brass.
हांसी। हांसी के ढाणा खुर्द गांव निवासी भोले भंडारी ने देशी चारपाई और विशाल शाही पलंग बनाने की अपनी अनूठी कला से न केवल हांसी, बल्कि पूरे हरियाणा और देशभर में पहचान बनाई है। उनके हाथों से तैयार 4 लाख रुपये का विशाल शाही पलंग इन दिनों झज्जर की एक चौपाल की शान बढ़ा रहा है। 18 फुट लंबे और 9 फुट चौड़े इस पलंग को 60 किलो पीतल से सजाया गया है। इसकी भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस पर एक साथ 100 से अधिक लोग बैठ सकते हैं। अब यह पलंग गुलिया खाप की शान बढ़ाएगा। आपको बता दे कि विशाल पलंग का वजन अधिक होने के कारण इसे उठाना भी आसान नहीं था। इसे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़ाने के लिए 60 से 70 लोगों ने मिलकर उठाया। इसके लिए ट्रॉली पर लंबे-लंबे गाटर लगाए गए, ताकि पलंग को सुरक्षित तरीके से रखा जा सके। पलंग को गांव ढाणा खुर्द से रवाना करते समय उत्सव जैसा माहौल रहा। डीजे बजाकर इसका स्वागत किया गया और फिर इसे झज्जर के लिए रवाना किया गया।गुलिया खाप के प्रधान प्रदीप गुलिया इस शाही पलंग को लेकर गए हैं। अब यह विशाल पलंग झज्जर की चौपाल में गुलिया खाप की शान बढ़ाएगा। इस विशाल पलंग को तैयार करने में करीब चार महीने का समय लगा। पलंग के पायों और सीढ़ियों को खास डिजाइन दिया गया है। इसके पायों पर अशोक स्तंभ की आकृति भी लगाई गई है, जो इसे अलग पहचान देती है। पलंग को रेशम की रस्सियों से बुना गया है। भोले भंडारी के अनुसार, इसकी खास बनावट के कारण यह लंबे समय तक उपयोग में लाया जा सकता है और इसकी धुलाई भी की जा सकती है। भोले भंडारी ने करीब 25 साल पहले इस कला में काम शुरू किया था। सूरजकुंड मेले में पहचान मिलने के बाद उनके परिवार ने देशी चारपाई और शाही पलंग बनाने के काम को आगे बढ़ाया। शुरुआत में जहां चारपाई और पलंग बनाने के ऑर्डर करीब 25 हजार रुपये से शुरू होते थे, वहीं अब इनकी कीमत लाखों रुपये तक पहुंच गई है। हरियाणा के अलावा दिल्ली, नोएडा और विदेशों में भी उनके बनाए पलंगों की मांग है। भोले भंडारी ने बताया कि अब 22 फुट लंबा और 11 फुट चौड़ा एक और विशाल शाही पलंग बनाने के ऑर्डर को लेकर बातचीत चल रही है। यह पलंग उनके काम की पहचान को एक नया आयाम दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: सीतापुर में दो घरों में चोरी, 20 लाख का माल पार

22 Oct 2026

Video: फैजुल्लागंज की गलियों में गंदा पानी और कीचड़, बीमारियों का खतरा; एंटी लार्वा का छिड़काव

22 Oct 2026

चंद्रमणि कुलेठी की आखिरी बाइट बनी यादगार, नाग मंदिर होली में बुधवार को रिकॉर्ड हुआ था वीडियो

22 Oct 2026

राजस्थान में आज तेज धूप, 24 अक्टूबर से बदलेगा मौसम!

22 Oct 2026

Video: चौपटिया के मां संदोहन देवी मंदिर में छह महीने बाद हुए माता के चरण दर्शन, उमड़े श्रद्धालु

22 Oct 2026
विज्ञापन

Video: श्रद्धा दुबे, रश्मि और दानिश को लेकर लखनऊ पहुंची एसटीएफ, हजरतगंज कोतवाली में दर्ज होंगे बयान

22 Oct 2026

फरीदकोट में भाजपा जिलाध्यक्ष ने उठाई गुलजार सिंह और विक्रमजीत सिंह के मामलों की सीबीआई जांच की मांग

विज्ञापन

कन्नौज: लकड़ियां बीनने निकली वृद्ध महिला की संदिग्ध हालात में मौत

22 Oct 2026

राजस्थान: यूजीसी रोल बैक नहीं हुआ तो 25 अक्टूबर को बड़ा आंदोलन, करणी सेना ने दी जौहर की चेतावनी

22 Oct 2026

पति की हत्या, फिर बक्से में पैक! प्रेमी संग मिलकर लगाया ठिकाने

22 Oct 2026

भाजपा हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी पहुंचीं पंचकूला

कुल्लू दशहरा की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने मचाया धमाल, फिल्मी गीतों और भजनों पर झूमे दर्शक

22 Oct 2026

हरियाणा सरकार पर बरसीं कुमारी सैलजा, 20 प्रमुख घोषणाओं पर मांगा जवाब

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

22 Oct 2026

मानसून विदाई के बाद भी बारिश जारी

22 Oct 2026

दमोह: विवाहिता पर गर्म चाय डालकर विवाहिता को जलाया, दस दिन में हुई मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

22 Oct 2026

उज्जैन: पापांकुशा एकादशी पर वैष्णव तिलक-भांग से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु

22 Oct 2026

VIDEO: नवादा की बगीची में काट डाले गए आधा दर्जन हरे पेड़

22 Oct 2026

VIDEO: बंजर जमीन पर उग रही युवाओं के भविष्य की फसल, नौ साल में सैकड़ों जवानों की बदली तकदीर

21 Oct 2026

VIDEO: प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजन का सीएचसी पर हंगामा

21 Oct 2026

कानपुर: रावण वध के बाद बिठूर में गूंजा जय जय श्री राम

21 Oct 2026

VIDEO: दिवाली मेले में दिखी रौनक, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी

21 Oct 2026

VIDEO: महिला अस्पताल में 13 सूत्रीय मांगों को नर्सिंग कर्मचारियों ने दिया धरना

21 Oct 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल प्रकरण में पुलिस कार्रवाई से भड़के किसान

21 Oct 2026

VIDEO: 85 साल से रावण का पुतला बना रहा बली मोहम्मद का परिवार

21 Oct 2026

मेरठ: मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर मांगी परिवार की खुशहाली

21 Oct 2026

VIDEO: आबादी से शराब के ठेके हटाने की मांग, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन; महिलाओं ने दी अनशन की चेतावनी

21 Oct 2026

VIDEO: बाजरा के खेत की रखवाली करने गए किसान पर नीलगाय का हमला, मौत

21 Oct 2026

VIDEO: निर्माणाधीन फ्लाईओवर से 18 फीट नीचे गिरा मजदूर, पैर टूटा

21 Oct 2026

VIDEO: ग्राम प्रधान के घर में लगा दी गईं सरकारी खड़ंजे की ईंटें

21 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed