{"_id":"6ad9edb77aad16b3cd04c520","slug":"video-ayathhaya-141-karaugdha-sa-bnaga-pacayata-utasava-bhavana-vathhayaka-abhaya-saha-na-kaya-bhama-pajana-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: 1.41 करोड़ से बनेगा पंचायत उत्सव भवन, विधायक अभय सिंह ने किया भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: 1.41 करोड़ से बनेगा पंचायत उत्सव भवन, विधायक अभय सिंह ने किया भूमि पूजन
अयोध्या: अयोध्या में गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के जयसिंहमऊ गांव में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से पंचायत उत्सव भवन (बारात घर) बनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को तारुन-रसूलाबाद मार्ग पर प्रस्तावित भवन का विधायक अभय सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। भवन बनने से ग्रामीणों को शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी।
विधायक अभय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस योजना का उद्देश्य गरीब, मजदूर और किसान परिवारों को कम खर्च में मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन की सुविधा देना है। पंचायत उत्सव भवन बनने से लोगों को शादी-विवाह के लिए महंगे स्थानों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। विवाह दो परिवारों और संस्कारों का मिलन है। ऐसे भवन गांव की खुशियों और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देंगे।
ब्लॉक प्रमुख फयाराम वर्मा ने कहा कि सरकार की योजना अब धरातल पर उतर रही है। इससे ग्रामीणों को गांव में ही मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करने की सुविधा मिलेगी।
ग्राम प्रशासक संदीप वर्मा ने बताया कि जिले की चार ग्राम पंचायतों में पंचायत उत्सव भवन बनाए जाने हैं, जिनमें जयसिंहमऊ का भी चयन हुआ है। ग्राम समाज की 3000 वर्ग मीटर भूमि पर दो मंजिला भवन बनेगा। इसमें 100 लोगों की क्षमता वाला एसी हॉल, पांच कमरे, दिव्यांग कक्ष, रसोई, शौचालय और पार्किंग की सुविधा होगी। भवन की जमीन नवनिर्मित 84 कोसी परिक्रमा मार्ग से सटी है। इस मौके पर राकेश सिंह टिकरी, प्रहलाद वर्मा, राम नेवल वर्मा, राजेंद्र वर्मा, ग्राम प्रधान राजेंद्र पटेल, महेश मिश्रा, घनश्याम चौरसिया, देवी प्रसाद मौर्य, राधेश्याम वर्मा समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।