फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   himachal governor kavinder gupta mandi ncc battalion sarv dharm sthal inauguration

मंडी में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया एनसीसी बटालियन का दौरा, सर्वधर्म स्थल का शुभारंभ

Thu, 22 Oct 2026 04:35 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 22 Oct 2026 04:35 PM IST
himachal governor kavinder gupta mandi ncc battalion sarv dharm sthal inauguration
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने मंडी स्थित 2 हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बटालियन परिसर में स्थापित सर्वधर्म स्थल का विधिवत शुभारंभ किया। उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्होंने बटालियन को प्रशंसा पुरस्कार भी प्रदान किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, चरित्र, नेतृत्व, राष्ट्रीय एकता और निःस्वार्थ सेवा की भावना विकसित करना है। रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत यह संगठन देश के लाखों युवाओं को जिम्मेदार, अनुशासित और जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने कहा कि एनसीसी का आदर्श वाक्य ‘एकता और अनुशासन’ केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन जीने का दर्शन है। एकता विविधताओं का सम्मान करना सिखाती है, जबकि अनुशासन कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान बनाता है। जब ये गुण युवाओं के व्यक्तित्व का हिस्सा बनते हैं, तो वे अपने जीवन में सफलता हासिल करने के साथ समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी योगदान देते हैं। राज्यपाल ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स में देश के प्रति समर्पण और बलिदान की भावना प्रशिक्षण के दौरान विकसित होती है। उन्होंने अपने एनसीसी कैडेट रहने के अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में प्रशिक्षण के लिए आते रहे हैं। उन्होंने अग्निवीर योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र की रक्षा के लिए तैयार करना है। इसी तरह एनसीसी भी अनुशासित और राष्ट्र के प्रति समर्पित युवाओं को तैयार करती है। युद्ध और शांतिकाल, दोनों परिस्थितियों में राष्ट्रसेवा के दायित्वों के निर्वहन में एनसीसी और गृह रक्षक वाहिनी जैसे संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं ने भारतीय सशस्त्र बलों सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और समर्पण से प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस परंपरा को आगे बढ़ाने में हिमाचल प्रदेश एनसीसी की भूमिका अहम है। अग्निवीर भर्ती में एनसीसी कैडेट्स का चयन उनके प्रशिक्षण और तैयारी को सार्थक बनाता है। कविंद्र गुप्ता ने मंडी स्थित 2 हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन की उपलब्धियों की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष एनसीसी निदेशालय में बटालियन को सर्वश्रेष्ठ एनसीसी यूनिट चुना जाना उसकी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, अधिकारियों के समर्पण और कैडेट्स की मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि बटालियन मुख्यालय में सर्वधर्म स्थल की स्थापना से कैडेट्स में सभी धर्मों के प्रति सम्मान और सर्वधर्म समभाव की भावना मजबूत होगी। राज्यपाल ने कैडेट्स के साहसिक अभियानों का उल्लेख करते हुए बताया कि अगस्त-सितंबर 2026 में हिमाचल प्रदेश की 28 बालिका कैडेट्स ने हिमाचल प्रदेश से जम्मू-कश्मीर तक आयोजित परांगला ट्रेकिंग अभियान में 22 दिनों तक भाग लिया। इस अभियान में उन्होंने साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। इसी प्रकार गोविंद सागर झील में 70 कैडेट्स ने 12 दिनों से अधिक समय में लगभग 350 किलोमीटर की नौकायन यात्रा पूरी की। राज्यपाल ने इसे अनुशासन, शारीरिक क्षमता और सामूहिक प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने नाहन की कैडेट कृतिका शर्मा की उपलब्धि का भी उल्लेख किया। कृतिका ने अखिल भारतीय एनसीसी बालिका अभियान के अंतर्गत माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की, जिसे राज्यपाल ने प्रेरणादायक उपलब्धि बताया। एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरजीत सिंह ने संगठन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिमला ग्रुप के तहत लगभग 35,000 कैडेट्स विद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सेना, नौसेना और वायुसेना से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से कैडेट्स को विभिन्न अनुभव हासिल हो रहे हैं। मंडी बटालियन के कमांडर कर्नल अभिषेक मुखर्जी ने बटालियन की उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित एनसीसी और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चंद्रमणि कुलेठी की आखिरी बाइट बनी यादगार, नाग मंदिर होली में बुधवार को रिकॉर्ड हुआ था वीडियो

22 Oct 2026

राजस्थान में आज तेज धूप, 24 अक्टूबर से बदलेगा मौसम!

22 Oct 2026

Video: चौपटिया के मां संदोहन देवी मंदिर में छह महीने बाद हुए माता के चरण दर्शन, उमड़े श्रद्धालु

22 Oct 2026

Video: श्रद्धा दुबे, रश्मि और दानिश को लेकर लखनऊ पहुंची एसटीएफ, हजरतगंज कोतवाली में दर्ज होंगे बयान

22 Oct 2026

फरीदकोट में भाजपा जिलाध्यक्ष ने उठाई गुलजार सिंह और विक्रमजीत सिंह के मामलों की सीबीआई जांच की मांग

विज्ञापन

कन्नौज: लकड़ियां बीनने निकली वृद्ध महिला की संदिग्ध हालात में मौत

22 Oct 2026

राजस्थान: यूजीसी रोल बैक नहीं हुआ तो 25 अक्टूबर को बड़ा आंदोलन, करणी सेना ने दी जौहर की चेतावनी

22 Oct 2026
विज्ञापन

पति की हत्या, फिर बक्से में पैक! प्रेमी संग मिलकर लगाया ठिकाने

22 Oct 2026

भाजपा हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी पहुंचीं पंचकूला

कुल्लू दशहरा की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने मचाया धमाल, फिल्मी गीतों और भजनों पर झूमे दर्शक

22 Oct 2026

हरियाणा सरकार पर बरसीं कुमारी सैलजा, 20 प्रमुख घोषणाओं पर मांगा जवाब

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

22 Oct 2026

मानसून विदाई के बाद भी बारिश जारी

22 Oct 2026

दमोह: विवाहिता पर गर्म चाय डालकर विवाहिता को जलाया, दस दिन में हुई मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

22 Oct 2026

उज्जैन: पापांकुशा एकादशी पर वैष्णव तिलक-भांग से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु

22 Oct 2026

VIDEO: नवादा की बगीची में काट डाले गए आधा दर्जन हरे पेड़

22 Oct 2026

VIDEO: बंजर जमीन पर उग रही युवाओं के भविष्य की फसल, नौ साल में सैकड़ों जवानों की बदली तकदीर

21 Oct 2026

VIDEO: प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजन का सीएचसी पर हंगामा

21 Oct 2026

कानपुर: रावण वध के बाद बिठूर में गूंजा जय जय श्री राम

21 Oct 2026

VIDEO: दिवाली मेले में दिखी रौनक, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी

21 Oct 2026

VIDEO: महिला अस्पताल में 13 सूत्रीय मांगों को नर्सिंग कर्मचारियों ने दिया धरना

21 Oct 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल प्रकरण में पुलिस कार्रवाई से भड़के किसान

21 Oct 2026

VIDEO: 85 साल से रावण का पुतला बना रहा बली मोहम्मद का परिवार

21 Oct 2026

मेरठ: मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर मांगी परिवार की खुशहाली

21 Oct 2026

VIDEO: आबादी से शराब के ठेके हटाने की मांग, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन; महिलाओं ने दी अनशन की चेतावनी

21 Oct 2026

VIDEO: बाजरा के खेत की रखवाली करने गए किसान पर नीलगाय का हमला, मौत

21 Oct 2026

VIDEO: निर्माणाधीन फ्लाईओवर से 18 फीट नीचे गिरा मजदूर, पैर टूटा

21 Oct 2026

VIDEO: ग्राम प्रधान के घर में लगा दी गईं सरकारी खड़ंजे की ईंटें

21 Oct 2026

VIDEO: सीआरपीएफ मुख्यालय में पुलिस स्मृति दिवस पर किया शहीदों को नमन

21 Oct 2026

पीडीडीयू जंक्शन पर शुरू हुआ होल्डिंग एरिया, VIDEO

21 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed