{"_id":"6ad9edf25ba44d7b250db074","slug":"video-two-accused-arrested-for-a-burglary-at-a-house-during-the-night-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रात के समय घर में चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात के समय घर में चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार
भिवानी। स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने रात के समय घर में चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। वहीं आरोपियों से 20 हजार रुपये और वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। पुलिस ने भिवानी के गांव गैंडावास तथा राजगढ़ राजस्थान में घरों में चोरी की चार वारदातों को कबूला है।
सुरेंद्र निवासी ईशरवाल ने थाना तोशाम पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि 17 सितंबर 2026 की रात को चोर उसके घर में घुसकर आभूषण और रुपये चोरी करके ले गए। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए 18 अक्तूबर को स्पेशल स्टाफ ईशरवाल में तैनात एएसआई प्रमोद कुमार ने दो आरोपियों सुनील निवासी जमावड़ी हांसी तथा सवेरा निवासी जमावडी हांसी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 19 अक्तूबर को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी सुनील से 12 हजार रुपये तथा आरोपी सवेरा से आठ हजार रुपये बरामद किए। इसके अतिरिक्त पुलिस ने चोरी की वारदात वाले दिन प्रयोग की गई एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध जिला हिसार व हांसी में घरों में चोरी के पांच-पांच अभियोग दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने थाना सिवानी क्षेत्र के गांव गैंडावास में घर में चोरी की वारदात को अंजाम देना भी स्वीकार किया। इसके अतिरिक्त, आरोपियों ने राजस्थान के राजगढ़ क्षेत्र में भी घरों में चोरी की 04 वारदातों को अंजाम देने की बात बताई। इस प्रकार पुलिस ने जिला भिवानी तथा राजगढ़, राजस्थान में घरों में चोरी की चार वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद वीरवार को पुनः न्यायालय में पेश किया। न्यायालय द्वारा आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।