{"_id":"6ad9dd487dc9d108c90d4803","slug":"video-shimla-ugc-law-protest-secretariat-gate-clash-police-lathicharge-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूजीसी कानून के विरोध में शिमला में हंगामा, सचिवालय के गेट पर चढ़े प्रदर्शनकारी; पुलिस ने किया लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी कानून के विरोध में शिमला में हंगामा, सचिवालय के गेट पर चढ़े प्रदर्शनकारी; पुलिस ने किया लाठीचार्ज
यूजीसी कानून वापस लेने की मांग को लेकर शिमला पहुंचे स्वर्ण समाज के प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोग गेट पर चढ़ गए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
स्वर्ण समाज की यह यात्रा यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर निकाली गई है। देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर के नेतृत्व में शिमला पहुंची इस यात्रा में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना भी शामिल हैं।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की ओर से पारित यूजीसी कानून के प्रावधानों पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि इस कानून से स्वर्ण समाज के बच्चों के साथ अन्याय हुआ है। इसी को लेकर वे केंद्र सरकार से कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारी सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे थे। बाद में कुछ प्रदर्शनकारी सचिवालय के गेट पर चढ़ गए, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक यूजीसी कानून वापस लेने की मांग पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।