Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Legislative Council Calls All-Party Meeting Ahead of Winter Session, Ram Bachan Rai to Preside

शीतकालीन सत्र: विधान परिषद के कार्यकारी सभापति ने बुलाई सर्वदलीय बैठक; 30 नवंबर से सदन, देखें पूरा शेड्यूल

Fri, 27 Nov 2026 12:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 27 Nov 2026 12:32 PM IST
सार

बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले विधान परिषद में सियासी हलचल तेज हो गई है। कार्यकारी सभापति रामवचन राय ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 30 नवंबर से शुरू होने वाले सत्र में अनुपूरक बजट समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
Bihar Legislative Council Calls All-Party Meeting Ahead of Winter Session, Ram Bachan Rai to Preside
कार्यकारी सभापति ने बुलाई सर्वदलीय बैठक। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान परिषद के शीतकालीन सत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सत्र के सुचारू संचालन और सभी राजनीतिक दलों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। दोपहर में विधान परिषद के कार्यकारी सभापति प्रो. रामवचन राय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यकारी सभापति बनने के बाद रामवचन राय पहली बार सर्वदलीय बैठक बुला रहे हैं। इसके साथ ही वह पहली बार शीतकालीन सत्र का संचालन भी करेंगे।

विज्ञापन


बैठक में आगामी सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने, विभिन्न दलों के बीच समन्वय बनाने और विधायी कार्यों के संचालन को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। शीतकालीन सत्र से पहले इस तरह की बैठक आयोजित करने की परंपरा रही है। इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के प्रतिनिधियों के साथ सत्र की कार्यवाही को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


30 नवंबर से शुरू होगा विधानमंडल का शीतकालीन सत्र
विधानसभा और विधान परिषद का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। दोनों सदनों का सत्र चार दिसंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। बिहार विधानसभा के अष्टादश सत्र के चतुर्थ सत्र और बिहार विधान परिषद के 214वें सत्र का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा और कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य होंगे। संसदीय कार्य विभाग की ओर से सात नवंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने संविधान के अनुच्छेद 174 के तहत 30 नवंबर को सुबह 11 बजे दोनों सदनों की बैठक आहूत की है। विधानमंडल परिसर में दोनों सदनों की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार: सुबह कोहरे की चादर, दोपहर में खिलेगी धूप; सात दिन बारिश नहीं होगी, पटना समेत कहां का मौसम कैसा रहेगा?

30 नवंबर को पेश होगा द्वितीय अनुपूरक बजट
विधानसभा और विधान परिषद में 30 नवंबर को सत्र के पहले दिन शपथ या प्रतिज्ञान ग्रहण (यदि हो), राज्यपाल की ओर से प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणित प्रतियां सदन के पटल पर रखने और वित्तीय वर्ष 2026-27 की द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पेश करने का कार्यक्रम है। पहले दिन शोक प्रकाश भी होगा। एक दिसंबर को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य के तहत गैर सरकारी संकल्प लिए जाएंगे। दो और तीन दिसंबर को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य होंगे। वहीं, चार दिसंबर को द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर सामान्य वाद-विवाद, मतदान और संबंधित विनियोग विधेयक पेश किया जाएगा।

विधान परिषद में भी इसी कार्यक्रम के तहत होगी कार्यवाही
विधान परिषद के 214वें सत्र के लिए भी लगभग यही कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। 30 नवंबर को शपथ या प्रतिज्ञान ग्रहण, अध्यादेशों की प्रमाणित प्रतियां सदन के पटल पर रखने, द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी के उपस्थापन और शोक प्रकाश का कार्यक्रम है। एक दिसंबर को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य होंगे, जबकि दो और तीन दिसंबर को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य लिए जाएंगे। चार दिसंबर को अनुपूरक बजट पर चर्चा, मतदान और विनियोग विधेयक से जुड़े कार्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed