Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
'How was jail life after the Muzaffarnagar riots', former MLA Sangeet Som made serious allegations against the then Chief Minister Akhilesh Yadav.
{"_id":"6adcebd8687c48208808e393","slug":"video-how-was-jail-life-after-the-muzaffarnagar-riots-former-mla-sangeet-som-made-serious-allegations-against-the-then-chief-minister-akhilesh-yadav-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: 'मुज़फ्फरनगर दंगे के बाद कैसी बीती जेल की जि़दगी', पूर्व विधायक संगीत सोम ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 'मुज़फ्फरनगर दंगे के बाद कैसी बीती जेल की जि़दगी', पूर्व विधायक संगीत सोम ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप
मेरठ। सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर दंगे के बाद अपनी गिरफ्तारी और जेल में बिताए समय को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। करीब एक मिनट 56 सेकेंड के वीडियो में उन्होंने दावा किया कि दंगे के दौरान आवाज उठाने के कारण उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए और उन्हें जेल भेज दिया गया। सोम ने यह भी आरोप लगाया कि जेल में उनके खिलाफ हत्या की साजिश रची जा रही थी। संगीत सोम ने वीडियो में दिए बयान में बताया कि गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुजफ्फरनगर जेल ले जाया गया था, लेकिन करीब दो घंटे के भीतर ही उनका स्थानांतरण कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि रातभर उन्हें अलग-अलग जंगलों में घुमाया गया और अगले दिन सुबह उरई जेल पहुंचाया गया। पूर्व विधायक के अनुसार, वहां हजारों बंदियों की क्षमता वाली जेल खाली कराकर उन्हें अकेले रखा गया था। सोम ने दावा किया कि जेल के अधिकारियों ने उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी थी और उनकी हत्या की साजिश की आशंका जताई थी। उन्होंने इस घटनाक्रम को अपनी सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए तत्कालीन सरकार पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक ने अपने बयान में खेड़ा गांव में हुई महापंचायत का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, जेल में उनकी सुरक्षा को लेकर जानकारी सामने आने के बाद अगले दिन महापंचायत आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। उन्होंने उस दौरान पुलिस की गोलीबारी और बवाल का भी जिक्र किया। संगीत सोम ने दावा किया कि महापंचायत में शामिल लोगों ने उनकी हत्या होने की स्थिति में सरकार पलटने तक की चेतावनी दी थी। उन्होंने अखिलेश यादव पर डीपी यादव के माध्यम से उनकी हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप भी लगाया। पॉडकास्ट में दिए गए इस बयान में संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर दंगे के बाद की घटनाओं और जेल में अपने अनुभवों को लेकर तत्कालीन सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।