{"_id":"6aaec86b011e170c410dccb7","slug":"video-ghaziabad-becomes-champion-by-defeating-meerut-in-master-vaibhav-t-20-trophy-tournament-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मास्टर वैभव टी-20 ट्रॉफी टूर्नामेंट में मेरठ को हराकर गाजियाबाद बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मास्टर वैभव टी-20 ट्रॉफी टूर्नामेंट में मेरठ को हराकर गाजियाबाद बना चैंपियन
मेरठ। जिला क्रिकेट संघ की ओर से गांधी बाग क्रिकेट मैदान में आयोजित 17वीं मास्टर वैभव टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी में का शनिवार को फाइनल मैच मेरठ रेड और गाजियाबाद के बीच हुआ। गाजियाबाद की टीम ने मेरठ रेड को 12 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। गाजियाबाद की ओर से कप्तान प्रिंस यादव ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मेरठ रेड की ओर से समीर रिजवी ने भी अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। हालांकि उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। गाजियाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इसमें स्वातिक चिकारा ने अच्छी शुरुआत दी लेकिन वह 18 रन ही बना सके। इसके बाद शांतनु सिंह ने भी 41 रन की शानदार पारी खेली। शांतनु के बाद कप्तान प्रिंस यादव और यश गर्ग ने पारी को संभाला। यश गर्ग ने 25 गेंद में 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। प्रिंस ने 28 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मेरठ रेड की ओर से विनीत पंवार ने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए। पृथ्वीराज चौहान ने दो, अंकुर और विजय कुमार ने एक-एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ रेड की टीम को शुरुआत में ही यशु प्रधान के रूप में पहला झटका लगा। वह मात्र 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दिव्यांश राजपूत ने कुछ पारी को संभाला लेकिन वह भी 22 रन ही बना सके। समीर रिजवी ने मेरठ रेड की ओर से 47 गेंद में 65 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए लेकिन वह भी टीम को जीत नहीं दिला सके। ऋतुराज शर्मा ने भी 17 रन का योगदान दिया। मेरठ की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में गाजियाबाद की ओर से कप्तान प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिए। पीयूष, यश गर्ग और आयुष ने एक-एक विकेट लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।