Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Clash breaks out among youths outside CCSU's Netaji Subhash Chandra Bose Auditorium following a 'Lakshya Trust' event; video goes viral.
{"_id":"6aa827bf16fe4004ae0de0b4","slug":"video-clash-breaks-out-among-youths-outside-ccsus-netaji-subhash-chandra-bose-auditorium-following-a-lakshya-trust-event-video-goes-viral-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह के बाहर लक्ष्य ट्रस्ट के कार्यक्रम के बाद युवकों में मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह के बाहर लक्ष्य ट्रस्ट के कार्यक्रम के बाद युवकों में मारपीट, वीडियो वायरल
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में सोमवार को लक्ष्य ट्रस्ट के कार्यक्रम के बाद कुछ युवकों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवक आपस में झगड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर युवकों के नशे में होने का दावा भी किया जा रहा है। मामले के बाद विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं नियमित रूप से आते हैं। ऐसे में बाहरी संस्थाओं के कार्यक्रमों के दौरान आने वाले लोगों की पहचान, प्रवेश और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विवाद या मारपीट जैसी स्थिति बनने पर छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी होगी, इसे लेकर भी स्पष्ट व्यवस्था की मांग की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।