{"_id":"6873ae5330efc143ca00de4b","slug":"video-car-catches-fire-on-saharanpur-highway-accountant-escapes-by-jumping-out-just-in-time-2025-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"दुर्गंध आई, दिल ने चेताया, फिर कुछ पलों में धधक उठी कार! अकाउंटेंट ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गंध आई, दिल ने चेताया, फिर कुछ पलों में धधक उठी कार! अकाउंटेंट ने कूदकर बचाई जान
डिंपल सिरोही
Updated Sun, 13 Jul 2025 06:32 PM IST
Link Copied
शामली जनपद में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शनिवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब गांव हरड़ फतेहपुर के निकट चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में सवार निजी स्कूल के अकाउंटेंट महेंद्र कपूर ने समय रहते खिड़की खोलकर कूदकर जान बचाई, हालांकि वे मामूली रूप से झुलस गए।
महेंद्र कपूर गाजियाबाद के रहने वाले हैं और थानाभवन कस्बे के एक निजी स्कूल में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को वे अपनी कार से गाजियाबाद लौट रहे थे। गांव हरड़ फतेहपुर के पास उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया। उन्होंने कार को वापस मोड़कर बजाज शुगर मिल के पास स्थित एक दुकान पर पंक्चर ठीक कराने के लिए ले जाना चाहा।
इसी दौरान, कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। महेंद्र कपूर को जैसे ही जलती हुई बदबू आई और कार की बॉडी गर्म होने लगी, उन्होंने तुरंत निर्णय लिया और कार की खिड़की खोलकर छलांग लगा दी। इस दौरान वे मामूली रूप से झुलस गए, जिन्हें पास के सीएचसी में भर्ती कराया गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।