{"_id":"68cacdd9ff7399d89f024e4d","slug":"video-blood-donation-cleanliness-and-chaupal-organized-under-seva-pakhwada-2025-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सेवा पखवाड़े के तहत किया रक्तदान, स्वच्छता और चौपाल का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सेवा पखवाड़े के तहत किया रक्तदान, स्वच्छता और चौपाल का आयोजन
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी सरधना मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जन-जागरूकता के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रमों के अंतर्गत नगर पालिका सभागार में आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। मंडल अध्यक्ष आलोक जैन ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन भाजपा व एबीवीपी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। रीटा हॉस्पिटल मेरठ के सहयोग से संपन्न हुए इस शिविर के संयोजक वरुण राणा, अंकुर गुप्ता, शानू जैन और दीपक जैन रहे। कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। इसके बाद सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत छबड़िया मोड़ स्थित मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के संयोजन में उमा त्यागी, विमला अरोड़ा, प्रेमलता सक्सेना और शालिनी सैनी रही। अभियान के बाद मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई। संयोजक शिव कुमार जैन, सुभाष त्यागी और अनुज पंवार रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।