Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Before the verdict in Amit murder case, mother asked for strict punishment, said - 'Just like my son was strangled, he should be punished'
{"_id":"6ad0fb0f767ad901fe078c9d","slug":"video-before-the-verdict-in-amit-murder-case-mother-asked-for-strict-punishment-said-just-like-my-son-was-strangled-he-should-be-punished-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: अमित हत्याकांड फैसले से पहले मां ने मांगी सख्त सजा, बोलीं- 'जैसे मेरे लाल का गला घोंटा वैसे ही मिले सजा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अमित हत्याकांड फैसले से पहले मां ने मांगी सख्त सजा, बोलीं- 'जैसे मेरे लाल का गला घोंटा वैसे ही मिले सजा’
मेरठ। बेटे की हत्या का दर्द, इंसाफ की उम्मीद और तीन मासूम बच्चों के भविष्य की चिंता। अमित उर्फ मिक्की कश्यप की मां मुनेश देवी फैसले से पहले इन्हीं भावनाओं के बीच हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह उनके बेटे का गला घोंटकर हत्या की गई। उसी तरह दोषियों को भी सजा मिलनी चाहिए। तभी उनके कलेजे को ठंडक मिलेगी। बेटे को खोने के बाद अब वह उसके तीन बच्चों अनिकेत, अनुष्का और गोरी का पालन-पोषण कर रही हैं। बहसूमा के गांव अकबरपुर सादात निवासी मुनेश देवी के लिए बेटे की मौत का दुख आज भी गहरा है। एक तरफ बेटे को खोने का दर्द है तो दूसरी ओर पोते-पोतियों के भविष्य की जिम्मेदारी। वह बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहतीं। अब उन्हें अदालत के फैसले का इंतजार है। उनकी उम्मीद है कि बेटे के हत्यारों को ऐसी सजा मिले। जिससे उन्हें इंसाफ का अहसास हो सके। दरअसल 13 अप्रैल 2025 को अमित का शव घर में बिस्तर पर मिला था। शुरुआत में उसकी मौत सांप के डसने से होने की बात सामने आई थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला, नाक और मुंह दबाने से दम घुटने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई। मामले में अमित की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को अपर सत्र न्यायाधीश (एडीजे-12) जयवीर सिंह नागर की अदालत ने सात अक्टूबर को हत्या और साक्ष्य मिटाने का दोषी करार दिया था। शुक्रवार को अदालत दोनों दोषियों को सजा सुनाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।